विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लीव पर नहीं मिला बॉस का OK, बाद में जवाब आया- जहां हो वहीं रहो; चैट हुई वायरल

Published: Thu, 17 Sep 2026 05:57 PM (IST)

सोशल मीडिया पर एक कर्मचारी की कहानी वायरल हो रही है, जिसमें बॉस ने उसकी पहले से तय छुट्टी को ...और पढ़ें

छुट्टी लेने पर बॉस ने भेजा 'जहां हो वहीं रहो' संदेश (फोटो-सोशल मीडिया)

छुट्टी लेने पर बॉस ने भेजा 'जहां हो वहीं रहो' संदेश (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. बॉस ने कर्मचारी की पहले से तय छुट्टी को रद्द कर दिया।

  2. छुट्टी लेने पर बॉस ने भेजा 'जहां हो वहीं रहो' संदेश।

  3. वायरल पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कार्यस्थल संस्कृति की आलोचना की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कर्मचारी ने अपने साथी की कहानी बताई है। कर्मचारी ने बताया कि उसे साथी की पहले से तय छुट्टी को उसके बॉस ने बहुत ही रूड तरह से रद्द कर दिया था।

छुट्टी लेने पर किया रूड मैसेज

एक कर्मचारी ने अपनी कंपनी की कहानी शेयर करते हुए बताया कि, 'हम एक बहुत रूड क्लाइंट के लिए काम कर रहे थे। क्लाइंट की शर्त थी कि कर्मचारी न सिर्फ छुट्टी के लिए मंजूरी ले, बल्कि वर्क ग्रुप में मैसेज भी डालें।
कर्मचारी ने अपनी साथी की कहानी बताते हुए कहा, 'नियमों का पालन करते हुए एक साथी कर्मचारी ने पहले ही छुट्टी के लिए अप्लाई किया था, लेकिन जिस दिन उसे छुट्टी लेनी थी क्लाइंट ने उसमें दखल दे दी।

उन्होंने आगे कहा, 'मेरे एक दोस्त ने छुट्टी के लिए अप्लाई किया, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली। हालांकि उसे कुछ जरूरी काम था इसीलिए उसने फिर भी छुट्टी ले ली। इसके बाद क्लाइंट ने उसे कहा, 'जहां हो वहीं रहो।' यूजर ने एक वॉट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि क्लाइंट उस कर्मचारी से बहुत रूड ढंग से बात कर रहा है।

सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाएं

पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कर्मचारी के साथ हो रहे इस तरह के व्यवहार की अलोचना की और कहा, 'ये भारत में काम के माहौल से जुड़ी समस्या हैं।' 

एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'वो ये कब समझेंगे कि छुट्टी की रिक्वेस्ट असल में सिर्फ जानकारी देना है, कोई असली रिक्वेस्ट नहीं?' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसी कंपनी में काम करने के बजाय नौकरी छोड़ देनी चाहिए। तुम्हारे दोस्त को नई नौकरी ढूंढनी चाहिए और तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।'

एक और यूजर ने अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने मेंटल हेल्थ के लिए एक दिन छुट्टी ली थी। उस छुट्टी को लिए 3 महीने हो गए हैं, लेकिन आज भी टीम की लगभग हर मीटिंग में मेरे मैनेजर इस बारे में बात करते हैं कि वे कितने अच्छे बॉस हैं, जो लोगों को मेंटल हेल्थ के लिए छुट्टी लेने देते हैं।'

यह भी पढ़ें- Mig-29 फाइटर जेट पर पाकिस्तानी फैला रहे झूठ, फैक्ट चेक में खुल गई पोल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कर्मचारी ने अपने साथी की कहानी बताई है। कर्मचारी ने बताया कि उसे साथी की पहले से तय छुट्टी को उसके बॉस ने बहुत ही रूड तरह से रद्द कर दिया था। 
छुट्टी लेने पर किया रूड मैसेज
एक कर्मचारी ने अपनी कंपनी की कहानी शेयर करते हुए बताया कि, 'हम एक बहुत रूड क्लाइंट के लिए काम कर रहे थे। क्लाइंट की शर्त थी कि कर्मचारी न सिर्फ छुट्टी के लिए मंजूरी ले, बल्कि वर्क ग्रुप में मैसेज भी डालें। कर्मचारी ने अपनी साथी की कहानी बताते हुए कहा, 'नियमों का पालन करते हुए एक साथी कर्मचारी ने पहले ही छुट्टी के लिए अप्लाई किया था, लेकिन जिस दिन उसे छुट्टी लेनी थी क्लाइंट ने उसमें दखल दे दी। 
उन्होंने आगे कहा, 'मेरे एक दोस्त ने छुट्टी के लिए अप्लाई किया, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली। हालांकि उसे कुछ जरूरी काम था इसीलिए उसने फिर भी छुट्टी ले ली। इसके बाद क्लाइंट ने उसे कहा, 'जहां हो वहीं रहो।'
यूजर ने एक वॉट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि क्लाइंट उस कर्मचारी से बहुत रूड ढंग से बात कर रहा है। 
सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाएं
पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कर्मचारी के साथ हो रहे इस तरह के व्यवहार की अलोचना की और कहा, 'ये भारत में काम के माहौल से जुड़ी समस्या हैं।'
एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'वो ये कब समझेंगे कि छुट्टी की रिक्वेस्ट असल में सिर्फ जानकारी देना है, कोई असली रिक्वेस्ट नहीं?' 
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसी कंपनी में काम करने के बजाय नौकरी छोड़ देनी चाहिए। तुम्हारे दोस्त को नई नौकरी ढूंढनी चाहिए और तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।'