Mig-29 फाइटर जेट पर पाकिस्तानी फैला रहे झूठ, फैक्ट चेक में खुल गई पोल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को PIB फैक्ट चेक ने फर्जी बताया है, जिसमें IAF MiG-29 जेट ...और पढ़ें
HighLights
वायरल वीडियो में IAF MiG-29 जेट क्रैश का दावा फर्जी।
PIB ने बताया वीडियो गेम 'War Thunder' का फुटेज है।
पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा अकाउंट्स द्वारा फैलाया जा रहा यह झूठ।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कहा गया है कि पायलट की गलती के कारण लैंडिंग के समय भारतीय वायु सेना का MiG-29 फाइटर जेट क्रैश हो गया था। PIB की फैक्ट चेक यूनिट ने इस दावे को गलत बताया, उन्होंने कहा, 'जो वीडियो शेयर किया जा रहा था वह असल में एक वीडियो गेम का फुटेज था।
PIB ने दी चेतावनी
PIB की फैक्ट चेक यूनिट ने चेतावनी दी कि ये वीडियो पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा अकाउंट्स द्वारा फैलाया जा रहा था और उन्होंने इस दावे को फर्जी करार दिया।
⚠️ Pakistani propaganda accounts are circulating a video with the claim that an IAF MiG-29 fighter jet crashed during landing due to pilot error. #PIBFactCheck:
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) September 17, 2026
❌ Beware! This claim is #Fake.
✅ The footage in the claim is from a video game called War Thunder… pic.twitter.com/5ETuHzF6J8
PIB ने X पोस्ट में दी जानकारी
PIB फैक्ट चेक ने अपनी सोशल साइट X पर पोस्ट करके कहा, 'पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा अकाउंट्स एक वीडियो शेयर कर रहे हैं जिसमें दावा किया गया है कि पायलट की गलती के कारण लैंडिंग के समय IAF का MiG-29 फाइटर जेट क्रैश हो गया।' साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए लिखा, 'सावधान रहें! ये दावा फेक है'
यह भी पढ़ें- 'ब्रिक्स में आए नेताओं की तबीयत बिगड़ने की बात झूठी', विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया के दावों को किया खारिज
