विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग की अध्यक्ष बनीं रुचिरा कंबोज, 62वें सत्र की बैठक में हुआ था चुनाव

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 18 Feb 2023 08:34 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग ने 62वें सत्र के लिए यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को ...और पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग की अध्यक्ष बनीं रुचिरा कंबोज। फाइल फोटो।
संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग की अध्यक्ष बनीं रुचिरा कंबोज। फाइल फोटो।

वाशिंगटन, पीटीआई। संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग ने 62वें सत्र के लिए यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को अपना अध्यक्ष चुना है। यह चुनाव इस सप्ताह न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र की पहली बैठक के दौरान किया गया। वहीं, उत्तरी मेसिडोनिया के जान इवानोवसकी, डोमिनिकन गणराज्य से कार्ला मारिया कार्लसन और लक्समबर्ग से थामस लैमर उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

सामाजिक विकास और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने पर जोर

सामाजिक विकास आयोग ने 62वें सत्र की पिछली बैठक के दौरान भविष्य के संगठन और सामाजिक विकास आयोग के कार्य के तरीके को मंजूरी दी थी। इस दौरान कहा गया था कि सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा के कार्यान्वयन में तेजी लाने और गरीबी उन्मूलन के व्यापक लक्ष्य को पाने के लिए सामाजिक विकास और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना होगा।

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद तय करेगी प्राथमिकता वाले विषय

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद तय करेगी कि आयोग के 62वें सत्र के लिए प्राथमिकता वाले विषय क्या होंगे। इससे पहले सामाजिक विकास आयोग ने 61वें सत्र के अंतिम दिन संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद को चार मसौदा प्रस्ताव भेजे थे। इन प्रस्तावों के बीच असमानताओं को दूर करने और कोविड महामारी से उबरने में तेजी लाने के लिए सभी के लिए रोजगार और बेहतर कार्य निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी गई थी।

यह भी पढ़ें-

Fact Check : सूरज और चांद को साथ में दिखाती इस तस्वीर को बनाने में 16 कैमरे और 62 दिन नहीं लगे, सॉफ्टवेयर के जरिए की गई तैयार

आईएआरसी का आकलन 2040 तक भारत समेत एशिया में 59% बढ़ेंगे कैंसर के नए मरीज, संतुलित भारतीय खाना कम करेगा खतरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।