विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Mon, 16 Jan 2017 09:06 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 09:18 PM (IST)

कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर केरल भाजपा ने मंगलवार को विरोध दिवस मनाने का एलान किया है।

केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या
केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या

नई दिल्ली, प्रेट्र। केरल में जारी राजनीतिक हिंसा में आरएसएस की महिला कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। संघ कार्यकर्ता विमला 28 दिसंबर को कंजिकोड में राजनीतिक विरोधियों के हमले की शिकार हुई थी। वह भाजपा के स्थानीय नेता कन्नन की पत्नी थी।

इस हमले में कन्नन के भाई राधाकृष्णन की भी मौत हो गई थी। वहीं, कन्नन गंभीर रूप जल गए थे। अपने कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर केरल भाजपा ने मंगलवार को विरोध दिवस मनाने का एलान किया है।

केरल में राजनीतिक हिंसा की खबरें लगातार आती रही हैं। 28 दिसंबर को ऐसे ही घटनाक्रम में कंजिकोड में कुछ माकपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता कन्नन के घर पर हमले के दौरान बाहर खड़े वाहन को आग लगा दी। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। सिलेंडर फटने से विमला, कन्नन और उनके भाई राधाकृष्णन गंभीर रूप से जल गए। इस मामले में माकपा के तीन स्थानीय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ेंः छह महिने वनवास के बाद गुजरात की राजनीति में वापसी को तैयार हार्दिक पटेल

यह भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश चुनाव 2017: सपा और कांग्रेस का गठबंधन...एक मजबूरी!