Move to Jagran APP

आरएसएस ने शाखा एप को किया अपडेट, सरसंघचालकों और आंबेडकर के विचारों को किया समाहित

एप में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि महीने में एक बार अनिवार्य रूप से चर्चा की जाए। इसमें समसामयिक विषयों को शामिल करने पर जोर दिया गया है। विषय स्थानीय से लेकर प्रादेशिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय भी हो सकता है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 16 Dec 2020 10:12 PM (IST)Updated: Wed, 16 Dec 2020 10:12 PM (IST)
शाखा एप में संविधान निर्माता आंबेडकर के विचारों को समाहित किया गया है।

राधाकिशन शर्मा, बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शाखा एप को अपडेट कर दिया है। एप में संघ के सभी सरसंघचालकों और संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर के विचारों को समाहित किया गया है। इसके अलावा संघ से संबंधित जानकारी भी विस्तार से दी गई है।

loksabha election banner

संघ की विचारधारा को जानने के लिए 'शाखा' एप डाउनलोड कर सकते हैं

संघ की विचारधारा को जानना है तो अब आप सीधे 'शाखा' एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिये संघ से जुड़ी तमाम गतिविधियों का अध्ययन किया जा सकता है। एप में युवाओं को संघ से जोड़ने की जानकारी भी दी गई है। इसके अलावा गीत, सुभाषित, अमृत वचन का संग्रह, प्रार्थना, खेल, बड़ी कहानी व बोधकथा और समाचार समीक्षा आदि के फीचर इसमें हैं।

शाखा एप में यह विषय भी शामिल किए गए

एप तकनीकी रूप से पहले के मुकाबले तेजी से काम कर रहा है। बौद्धिक में रक्षाबंधन उत्सव, हिंदू साम्राज्य दिवस, सरसंघचालक का उद्बोधन, बौद्धिक बिंदु, राष्ट्रवादी पुरुष डा. भीमराव आंबेडकर, सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी कार्य, जाति द्वेषी को संघ में प्रवेश नहीं, देश विभाजन के समय स्वयंसेवकों की भूमिका, ज्योतिबा फुले का स्वाभिमान, आधुनिकीकरण का अर्थ पश्चिमीकरण नहीं है, जैसे विषयों को शामिल किया गया है।

समसामयिक विषयों पर महीने में एक बार हो चर्चा

एप में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि महीने में एक बार अनिवार्य रूप से चर्चा की जाए। इसमें समसामयिक विषयों को शामिल करने पर जोर दिया गया है। विषय स्थानीय से लेकर प्रादेशिक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय भी हो सकता है। विषय चयन की स्वतंत्रता स्थानीय पदाधिकारियों को दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.