विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

''पाकिस्तान मदद मांगे तो गेहूं भेज सकता है भारत'', RSS ने कहा- हम सर्वे भवन्तु सुखिन: में करते हैं विश्वास

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Sat, 25 Feb 2023 02:29 AM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2023 05:28 AM (IST)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने पाकिस्तान में आर्थिक अस्थिरता और खाद्यान्न की कमी पर बोलते ...और पढ़ें

''पाकिस्तान मदद मांगे तो गेहूं भेज सकता है भारत''
''पाकिस्तान मदद मांगे तो गेहूं भेज सकता है भारत''

नई दिल्ली, आईएएनएस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने पाकिस्तान में आर्थिक अस्थिरता और खाद्यान्न की कमी पर बोलते हुए गुरुवार को कहा कि अगर पाकिस्तान मदद मांगे तो भारत वहां गेहूं की आपूर्ति कर सकता है। उन्होंने कहा कि हम ''सर्वे भवन्तु सुखिन: (सभी सुखी हों) में विश्वास करते हैं।''

पाकिस्तान को गेहूं भेज सकता है भारत

कृष्ण गोपाल ने कहा कि हमें यह जानकर दुख होता है कि पाकिस्तान में गेहूं 250 रुपए किलो बिक रहा है। भारत के पास अतिरिक्त गेहूं है। भारत पाकिस्तान को 25 से 50 लाख टन गेहूं दे सकता है, लेकिन वह मांग नहीं रहा है। फिल्म निर्माता इकबाल दुर्रानी द्वारा दिल्ली में आयोजित सामवेद के फारसी अनुवाद से संबंधित कार्यक्रम में कृष्ण गोपाल ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के प्रति अपनी दुश्मनी का रवैया बदलना होगा। पाकिस्तान मुश्किल में है।

कोरोना काल में भारत ने की दुनिया की मदद

सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने कहा कि पाकिस्तान, भारत पर हमले की साजिश रचता है, लेकिन अगर वह सच्चे दिल से मदद मांगता है, तो हम मदद करेंगे। महामारी के दौरान देशों को भारत की सहायता के उदाहरणों का उल्लेख करते हुए, उन्होंने कहा भारत ने कोरोना संकट के दौरान दुनिया की मदद की।

पाकिस्तान को सुधारना होगा रवैया

एक सवाल के जवाब में कि क्या भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी चाहिए, गोपाल ने कहा कि वार्ता तब तक संभव नहीं है जब तक कि पाकिस्तान अपना व्यवहार और रवैया नहीं बदलता है। पाकिस्तान को आतंकियों को प्रशिक्षण देना छोड़ना होगा।

उन्होंने कहा, 'विभाजन के बाद भारत में रहने वाले मुस्लिम फले-फूले। उनकी आबादी तीन करोड़ से बढ़कर लगभग 14.5 करोड़ हो गई है, लेकिन पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी में भारी कमी आई है।' इस कार्यक्रम में आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार भी मौजूद थे।