Move to Jagran APP

भाजपा की बिगड़ती छवि से संघ चिंतित

भाजपा के भीतर उभर रहे विवादों से चिंतित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पार्टी ने वरिष्ठ एवं युवा नेताओं को कड़ी नसीहत दी है। संघ ने कर्नाटक, झारखंड व हिमाचल के घटनाक्रमों को बेहद गंभीर माना है। भाजपा नेताओं के साथ दो दिन तक चली मंत्रणा में संघ ने कहा कि जनता में भाजपा की छवि आपसी झगड़े में उलझी पार्टी की बन रही है। इसे दूर किया जाए। बैठक में पार्टी के सामाजिक एवं भौगोलिक विस्तार के साथ आगामी चुनावों के लिए पूरी ताकत से जुटने को भी कहा गया है।

By Edited By: Published: Wed, 18 Apr 2012 11:22 PM (IST)Updated: Thu, 19 Apr 2012 03:25 PM (IST)
भाजपा की बिगड़ती छवि से संघ चिंतित

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। भाजपा के भीतर उभर रहे विवादों से चिंतित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पार्टी ने वरिष्ठ एवं युवा नेताओं को कड़ी नसीहत दी है। संघ ने कर्नाटक, झारखंड व हिमाचल के घटनाक्रमों को बेहद गंभीर माना है। भाजपा नेताओं के साथ दो दिन तक चली मंत्रणा में संघ ने कहा कि जनता में भाजपा की छवि आपसी झगड़े में उलझी पार्टी की बन रही है। इसे दूर किया जाए। बैठक में पार्टी के सामाजिक एवं भौगोलिक विस्तार के साथ आगामी चुनावों के लिए पूरी ताकत से जुटने को भी कहा गया है।

loksabha election banner

संघ के तीन वरिष्ठ नेताओं सर कार्यवाह सुरेश [भैयाजी] जोशी, सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबुले और सुरेश सोनी ने बुधवार को भाजपा की युवा बिग्रेड के साथ मंत्रणा की है। इसमें पार्टी के सभी महासचिव, तीन सचिव और महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्मृति इरानी शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार बैठक में भैयाजी जोशी ने दो टूक कहा कि भाजपा जब बनी थी तो उसकी छवि 'पार्टी विद डिफरेंस' [सबसे अलग पार्टी] की थी, लेकिन अब उसके अंदरूनी झगड़ों से वह 'पार्टी विद डिफरेंसेज' [मतभेदों वाली पार्टी] बनती जा रही है। उसके नेताओं को इस पर गंभीरता से सोचना है और अपने आचरण से छवि को सुधारना होगा।

संघ ने पार्टी के ऊपर अपना पूरा वर्चस्व स्थापित करते हुए पहली बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा की। इसके साथ दूसरी पंक्ति के युवा नेताओं के साथ भी अलग से चर्चा की है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को साफ संकेत दे दिया गया है कि संघ केवल उनके फीडबैक पर ही भरोसा नहीं करेगा। बल्कि वह पार्टी से हर स्तर पर संवाद करेगा। सूत्रों के अनुसार संघ नेताओं ने इन बैठकों में पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी की कार्यशैली के बारे में मिली शिकायतों पर भी नेताओं युवा की प्रतिक्रिया ली है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.