विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात में ड्रग्स के खिलाफ बड़ा एक्शन, जहाज के साथ 1150 करोड़ की कोकीन जब्त

Published: Wed, 27 May 2026 01:32 PM (IST)

भारतीय कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने मुंद्रा तट के पास एक संयुक्त अभियान में 115 किलोग्राम कोकीन जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 1,150 करोड़ रुपये है।

गुजरात में एटीएस ने पकड़ी हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत की कोकीन।

गुजरात में एटीएस ने पकड़ी हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत की कोकीन।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) और गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड ने मुंद्रा तट के पास एक संयुक्त अभियान में कंटेनर जहाज से 115 किलोग्राम कोकीन जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 1,150 करोड़ रुपये है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह अभियान 25 और 26 मई की दरमियानी रात को चलाया गया था। यह कार्रवाई समुद्री रास्ते से नशीले पदार्थों की तस्करी के बारे में गुजरात एटीएस द्वारा साझा की गई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी।

लंगर डाले खड़ा था जहाज

आईसीजी की इंटरसेप्टर बोट्स ने मुंद्रा एंकरेज इलाके में एक बड़े तलाशी अभियान की शुरुआत की। इसी बोट पर एटीएस के अधिकारी भी सवार थे। इलाके में मुंद्रा से लगभग पांच नॉटिकल मील की दूरी पर लंगर डाले खड़े एक कंटेनर जहाज पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गई थीं। इस जहाज की पहचान 'MV Europe' के रूप में हुई है।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि संयुक्त टीम ने अंधेरे के समय जहाज से कुछ बैग समुद्र में फेंके जाते हुए देखा, जिसके बाद आईसीजी और एटीएस के जवान तेजी से उस जगह पर पहुंचे और कम विजिबिलिटी के बावजूद समुद्र से पांच बैग बरामद कर लिए।

कोकीन का 115 किलो वजन और 1150 करोड़ रुपये कीमत

जांच करने पर बैगों में एक सफेद पाउडर जैसे पदार्थ के 115 पैकेट मिले, जिनमें से हर एक का वजन लगभग एक किलोग्राम था। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में इस पदार्थ के कोकीन होने की पुष्टि हुई है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि जब्त की गई कुल प्रतिबंधित सामग्री का वजन लगभग 115 किलोग्राम था और खुले स्रोतों से किए गए आकलन के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका अनुमानित मूल्य लगभग 1,150 करोड़ रुपये है।

जहाज को भी बंदरगाह पर लगाया गया

अधिकारियों ने बताया कि जहाज को आगे की जांच के लिए बंदरगाह पर लाया गया है और आईसीजी, एटीएस गुजरात तथा अन्य एजेंसियों द्वारा संयुक्त जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में आईसीजी और एटीएस गुजरात द्वारा संयुक्त रूप से नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाया गया यह 15वां सफल अभियान था।

यह भी पढ़ें: गुजरात में इंसानियत शर्मसार... बेबस पत्नी ने पति के शव को कंबल से ढककर लगाई आग, नहीं आया कोई रिश्तेदार