विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले धमकी-अब माफी... IPS अजय पाल शर्मा पर TMC के पूर्व प्रवक्ता के बदले सुर, वीडियो जारी कर दी सफाई

Published: Sun, 10 May 2026 09:14 PM (IST)

तृणमूल कांग्रेस से निलंबित पूर्व प्रवक्ता रिजू दत्ता ने आईपीएस अजय पाल शर्मा को लेकर दिए अपने बयान पर माफी ...और पढ़ें

रिजू दत्ता ने अजय पाल शर्मा से मांगी माफी। (सोशल मीडिया)

रिजू दत्ता ने अजय पाल शर्मा से मांगी माफी। (सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस से निलंबित पूर्व प्रवक्ता रिजू दत्ता ने IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को लेकर दिए गए अपने बयान पर माफी मांगी है।

दत्ता ने ने अपने सोशल मीडिया 'एक्स' पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि उन्होंने IPS अजय पाल शर्मा को लेकर जो कुछ भी कहा था, वह उनकी व्यक्तिगत राय नहीं थी, बल्कि उन्होंने पार्टी लाइन के तहत बयान दिया था।

रिजू दत्ता ने अजय पाल शर्मा से मांगी माफी

एक्स पर जारी वीडियो में रिजू दत्ता ने कहा, "नमस्कार, मैं रिजू दत्ता, मैं तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता था। पिछले दिन मुझे मेरी पार्टी ने 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया। एक मुद्दा खतम होने का नाम ही नहीं ले रहा है और वह मुद्दा है कि मैंने आईपीएस अजय पाल शर्मा को कुछ बातें कही थीं, पर मैं सीधी एक बात कहना चाहता हूं कि जो बातें मैंने कहीं थी, वो तृणमूल कांग्रेस की पार्टी लाइन थी। जो मुझसे पहले सांसद अभिषेक बनर्जी और सांसद राजीव कुमार ने भी कहा था।"

मेरा बयान पार्टी लाइन पर था, व्यक्तिगत नहीं- रिजू दत्ता

रिजू दत्ता ने कहा, मैं, तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता के रूप में, आईपीएस अजय पाल शर्मा के बारे में एक वीडियो बनाया था। वह क्लिप वायरल हो चुकी है और भाजपा का पूरा आक्रोश व्यक्तिगत रूप से मुझ पर आ रहा है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि मैंने वह वीडियो तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में, तृणमूल मुख्यालय से, पार्टी लाइन का पालन करते हुए बनाया था और वह वीडियो तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से भी जारी किया गया था।

अजय पाल शर्मा से बिना शर्त माफी मांगता हूं- रिजू दत्ता

पूर्व टीएमसी प्रवक्ता ने कहा कि यह कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं थी। फिर भी, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं और मेरे कानूनी सलाहकार की सलाह पर, मैं आईपीएस अजय पाल शर्मा से अपनी टिप्पणियों के लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं, भले ही वह व्यक्तिगत नहीं थीं। मैं अब एक सामान्य व्यक्ति हूं, जो अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीने और अपनी आजीविका जारी रखने की आशा करता है। मुझे उम्मीद है कि यह मामला अब स्थायी रूप से समाप्त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश कैडर के IPS Officer अजय पाल शर्मा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला, जनहित याचिका दाखिल