विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manipur Violence: 'शांति और सामान्य स्थिति की बहाली सर्वोपरि', बीरेन सिंह बोले- सामान्य हितों पर ध्यान दें लोग

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 18 Aug 2023 03:51 PM (IST)

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जातीय संघर्ष से जूझ रहे राज्य में शांति और सामान्य स्थिति ...और पढ़ें

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (फाइल फोटो)
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जातीय हिंसा की वजह से मणिपुर के हालात असामान्य
  2. मुख्यमंत्री ने लोगों से दोगुनी ताकत से मेहनत करने का किया आह्वान

इंफाल, पीटीआई। Manipur Violence: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) ने शुक्रवार को कहा कि जातीय संघर्ष से जूझ रहे राज्य में शांति और सामान्य स्थिति की बहाली अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इसी बीच उन्होंने लोगों से तीन मई से पूर्वोतर राज्य में हुई जातीय हिंसा की वजह से बर्बाद हुए समय की भरपाई के लिए दोगुनी ताकत से मेहनत करने का आह्वान किया।

सद्भावना दिवस कार्यक्रम

सद्भावना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीरेन सिंह ने राज्य के कल्याण और एकता के लिए सकारात्मक सुझाव और सलाह मांगी। बता दें कि सद्भावना दिवस कार्यक्रम 20 अगस्त के बजाय शुक्रवार को आयोजित किया गया, क्योंकि यह दिन वीकेंड में आता है। उन्होंने कहा,

शांति और सामान्य स्थिति की बहाली सर्वोपरि है। सभी को ऐसी टिप्पणी करने और चर्चा में शामिल होने से बचना चाहिए, जो दूसरे समुदाय के लिए परेशान करने वाली हो सकती है।

उन्होंने शांति बहाली पर जोर देते हुए कहा कि विचारों में मतभेद हो सकता है, लेकिन लोगों को अपने स्वार्थों को एक तरफ रखकर सामान्य हितों पर ध्यान देना चाहिए।

'दोगुनी मेहनत करें प्रदेशवासी'

उन्होंने कहा कि लोगों को दोगुनी मेहनत करनी चाहिए ताकि विकास की गति लौट आए और राज्य एक बार फिर एकता और प्रगति की ओर बढ़ सके, जिस ओर वह पिछले छह वर्षों से आगे बढ़ रहा है। इसी बीच उन्होंने पूर्वोतर राज्य में केंद्रीय नेताओं के समर्थन, मार्गदर्शन और निगरानी के लिए भी उनकी सराहना की।