विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इस्तीफा देना अपराध स्वीकार करना नहीं, मैं पूरी तरह निर्दोष हूं': जस्टिस यशवंत वर्मा ने लोकसभा सचिवालय को भेजा जवाब

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:12 AM (IST)

जस्टिस यशवंत वर्मा ने कहा कि उन्हें पद से हटाने का अब कोई संवैधानिक आधार नहीं बचा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने आधिकारिक आवास पर जले हुए नोटों की गड्डियां मिलने से जुड़े आरोपों में निर्दोष हैं।

लोकसभा सचिवालय को पत्र लिख कहा- पद से हटाने का अब कोई संवैधानिक आधार नहीं बचा

लोकसभा सचिवालय को पत्र लिख कहा- पद से हटाने का अब कोई संवैधानिक आधार नहीं बचा

HighLights

  1. लोकसभा सचिवालय को पत्र लिख कहा- पद से हटाने का अब कोई संवैधानिक आधार नहीं बचा

  2.  न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने कहा कि इस्तीफा गलत काम की स्वीकारोक्ति नहीं, मैं निर्दोष हूं

पीटीआई, नई दिल्ली। न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने कहा है कि हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद से उन्हें हटाने की कार्यवाही उनके इस्तीफे के बाद औचित्यहीन हो गई है।

उन्होंने कहा कि उन्हें पद से हटाने का अब कोई संवैधानिक आधार नहीं बचा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने आधिकारिक आवास पर जले हुए नोटों की गड्डियां मिलने से जुड़े आरोपों में निर्दोष हैं।

लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह को 10 सितंबर को लिखे पत्र में उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से गठित जांच समिति की रिपोर्ट पर जवाब दिया।

वर्मा ने लिखा कि उन्हें पद से हटाने के उद्देश्य से शुरू की गई कार्यवाही उनके इस्तीफे के बाद जारी नहीं रह सकती।उन्होंने दोहराया कि उन पर लगाए गए आरोपों में वह निर्दोष हैं। इनमें यह आरोप भी शामिल है कि उनके पास अवैध तरीके से अर्जित धन था।

उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफे को किसी आरोप या निष्कर्ष की स्वीकारोक्ति नहीं माना जाना चाहिए। यह पत्र गुरुवार को सांसदों के बीच प्रसारित किया गया।तीन सदस्यीय जांच समिति ने 12 अगस्त को संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ लगाए गए तीनों आरोपों को सही पाया था।

ये आरोप उनके आधिकारिक आवास पर मिली नकदी की मौजूदगी, उसके स्रोत या स्वामित्व के बारे में स्पष्टीकरण देने में विफल रहने, नकदी के रहस्यमय ढंग से गायब होने के कारण बनी स्थिति में साक्ष्य सामग्री को सुरक्षित रखने में विफल रहने और जांच के दौरान टालमटोल वाले तथा असंतोषजनक स्पष्टीकरण देने से जुड़े थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।