मुंबई: घाटकोपर में ढही 4 मंजिला इमारत, 8 लोगों की मौत; 30-40 लोगों के फंसे होने की आशंका
मुंबई के घाटकोपर में एक रिहायशी इमारत गिर गई है, जिसमें 8 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है।
मुंबई (एजेंसी)। मुंबई के घाटकोपर में एक रिहायशी इमारत के ढहने से 8 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 6 महिलाएं भी शामिल हैं। इमारत के मलबे में 30-40 लोगों की फंसे होने की आशंका व्यक्त की गई है। इस हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मलबे की नीचे से अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। बताया जा रहा है कि इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर अस्पताल भी था।
जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय इमारत के नीचे काम चल रहा था। इमारत 15 साल पुरानी थी और इसमें कुल 16 फ्लैट हैं। जानकारी के मुताबिक यह इमारत काफी जर्जर हो चुकी थी। लगातार हो रही बारिश को इमारत ढहने की वजह माना जा रहा है। फिलहाल मौके पर बचाव और राहत का काम जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: गुजरात में भीषण बाढ़ के बाद केंद्र गंभीर, पीएम मोदी हवाई दौरे के लिए अहमदाबाद पहुंचे