विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Republic Day Quotes 2024: गणतंत्र दिवस पर दमदार कोट्स, बदल जाएगा आपका नजरिया

Published: Thu, 25 Jan 2024 04:04 PM (IST)

Republic Day Quotes In Hindi 2024 गणतंत्र दिवस पर कोट्स गणतंत्र दिवस पर शायरी गणतंत्र दिवस पर मैसेज गणतंत्र दिवस ...और पढ़ें

Republic Day Quotes In Hindi 2024: गणतंत्र दिवस पर दमदार कोट्स (Photo Jagran)
Republic Day Quotes In Hindi 2024: गणतंत्र दिवस पर दमदार कोट्स (Photo Jagran)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 26 जनवरी 2024 को भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ, इसलिए भारत में हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर भारत की तीनों सेना समेत विभिन्न राज्यों की झांकी देखने को मिलती है। गणतंत्र दिवस पर कोट्स, गणतंत्र दिवस पर शायरी, गणतंत्र दिवस पर मैसेज, गणतंत्र दिवस पर फोटो और गणतंत्र दिवस पर वीडियो गूगल ट्रेंड्स में टॉप पर चल रहे हैं। सभी देशवासी एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की हार्दिक सुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में यदि आप भी अपनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं सबसे बेस्ट गणतंत्र दिवस के कोट्स। इन्हें आप अपनों को भेजकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Republic Day Quotes In Hindi 2024 | गणतंत्र दिवस पर दमदार कोट्स

आजादी का कोई अर्थ नहीं है, यदि उसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हो।: महात्मा गांधी

स्वतंत्रता एक जन्म की भांति है। जब तक हम पूर्णतः स्वतंत्र नहीं हो जाते तब तक हम परतंत्र ही रहेंगे।: महात्मा गांधी

जो समय बचाते हैं, वे धन बचाते हैं और बचाया हुआ धन, कमाए हुए धन के बराबर है।: महात्मा गांधी

ऐसे जिएं कि जैसे आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है।: महात्मा गांधी

यदि हम आधुनिक विकसित भारत चाहते हैं तो सभी धर्मों को एक होना पड़ेगा।: बीआर अंबेडकर

स्‍वतंत्रता का अर्थ साहस है, और साहस एक पार्टी में व्‍यक्तियों के संयोजन से पैदा होता है।: बीआर अंबेडकर

संवैधानिक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं हैं जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं कर लेते।: बीआर अंबेडकर

उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक कि लक्ष्य न प्राप्त हो जाए।: स्वामी विवेकानंद

सच को कहने के हजारों तरीके हो सकते हैं और फिर भी सच तो वही रहता है।: स्वामी विवेकानंद

जितना हम दूसरों के साथ अच्छा करते हैं उतना ही हमारा हृदय पवित्र हो जाता है और भगवान उसमें बसता है।: स्वामी विवेकानंद

दैनिक जागरण परिवार की तरफ से आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें: Republic Day Speech In Hindi 2024: गणतंत्र दिवस पर हिंदी में दमदार भाषण, रिपब्लिक डे स्पीच की तैयारी ऐसे करें