विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Republic Day: भारतीय वायुसेना ने किया शक्ति प्रदर्शन, कॉकपिट से दिखा शानदार नजारा

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 26 Jan 2022 07:35 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 12:25 PM (IST)

73rd Republic Day Parade 2022 देश में धूमधाम से 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राजपथ पर भारतीय सेना ...और पढ़ें

राजपथ पर भारतीय सेना ने दिखाया दम (फोटो- एएनआइ)
राजपथ पर भारतीय सेना ने दिखाया दम (फोटो- एएनआइ)

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में आज 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी देशवासी गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबे हुए हैं। इस खास मौके पर राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। पूरी दुनिया ने आज भारतीय सेना की ताकत देखी। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की खूबसूरत झांकियां भी दिखाई गई।

लाइव अपडेट्स:

- रुद्र फोर्मेशन का कॉकपिट से शानदार नजारा देखने को मिला।

- बीएसएफ की सीमा भवानी मोटरसाइकिल टीम ने गजब का संतुलन दिखाया।

- पंजाब की झांकी में स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब के योगदान को दर्शाया गया है। इस झांकी में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दर्शाया गया है। इसमें लाला लाजपत राय और उधम सिंह के नेतृत्व में साइमन कमीशन के खिलाफ माइकल ओ डायर को गोली मारने के विरोध को भी दर्शाया गया है।

- हरियाणा की झांकी थीम 'खेल में नंबर वन' है।

- परेड में गोवा की झांकी 'गोअन विरासत के प्रतीक' पर आधारित है। यह झांकी फोर्ट अगुआड़ा, डोना पाउला और पणजी में स्थित आजाद मैदान में शहीदों के स्मारक को प्रदर्शित करती है।

- गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी में हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा, डोबरा-चांठी पुल और बद्रीनाथ मंदिर को दर्शाया गया है।

- गणतंत्र दिवस परेड में गुजरात की झांकी को 'गुजरात के आदिवासी आंदोलन' की थीम से प्रदर्शित करता दिखाया गया है।

- गणतंत्र दिवस परेड में मेघालय की झांकी दिखाई गई। इस झांकी में एक महिला को बांस की टोकरी और कई बांस के उत्पादों को बुनते हुए दिखाया गया है।

- राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सिख लाइट इन्फैंट्री दस्ते भाग लिया। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे इस रेजिमेंट के वर्तमान कर्नल हैं।

- गणतंत्र दिवस परेड में सेंचुरियन टैंक, PT-76, MBT अर्जुन MK-I और APC पुखराज की टुकड़ी ने भाग लिया।

- राजपथ पर परेड शुरू हो चुकी है। इस परेड में थलसेना की 61 घुड़सवार रेजीमेंट भी शामिल हुई। राष्ट्रपति ने परेड की सलामी ली।

- राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई बाबू राम को मरणोपरांत अशोक च्रक से सम्मानित किया।

- राष्ट्रपति का काफिला राजपथ पहुंच चुका है। राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गई।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय पर फहराया तिरंगा

- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी मुख्यालय में 73वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि मैं भारत के देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज के दिन इस दिवस को मनाते हुए यह आवश्यक होता है कि उन महानायकों और वीर सपूतों को याद करें जिन्होंने अपना सर्वस्व इस देश को गणतंत्र बनाने के लिए लगाया था।

देश के जवानों को नमन- अमित शाह

- गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, 'भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी जवानों को नमन। आइए आज हम सभी स्वाधीनता के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लें।'

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

हिमवीरों ने मनाया गणतंत्र दिवस

- उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने 12,000 फीट की ऊंचाई 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।

- लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर जवानों ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।

- दिल्ली में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

- नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और विदेश मंत्री डॉ. नारायण खड़का ने भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई दी।