Move to Jagran APP

Photos: देश मना रहा 72वां गणतंत्र दिवस, राजपथ पर दिखी भारत की ताकत; दिग्गजों ने फहराया तिरंगा

देश आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास अवसर पर राजपथ पर भारत की ताकत देखने को मिली। साथ ही प्रस्तुत की जा रही है। इन झांकियों का आकर्षण का केंद्र रहा राफेल। आइए तस्वीरों में देखते हैं अपने भारत ताकत व सांस्कृतिक की इलक।

By Pooja SinghEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 01:16 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 01:25 PM (IST)
Photos: देश मना रहा 72वां गणतंत्र दिवस, राजपथ पर दिखी भारत की ताकत

नई दिल्ली, जेएनएन। देश आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास अवसर पर राजपथ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है। पूरे देश में गणतंत्र दिवस पर उमंग और उत्साह बना हुआ है। इस खास अवसर पर परेड में देश की सैन्य ताकत और हमारी विरासत की झलक देखने को मिली। इस दौरान आकर्षण का केंद्र रहा राफेल लड़ाकू विमान। इसके साथ ही पहली बार बांग्लादेश की सैन्य टुकड़ी ने इस समारोह में हिस्सा लिया। कोरोना के चलते इस बार काफी बदलाव देखने को मिले। तो आइये तस्वीरों में देखते हैं कि पूरे देश में गणतंत्र को लेकर क्या-क्या हुआ। 

loksabha election banner

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज पंचकुला में गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी गणतंत्र दिवरस पर पर बस्तर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। 

दिल्ली में 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

राफेल विमान के फ्लाईपास्ट से परेड का समापन हुआ। इसने आसमान में 900 किमी/घंटा की रफ्तार से वर्टिकल चर्ली का फर्मेशन किया। इसे शौर्य चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह ने उड़ाया।

आत्मनिर्भर भारत अभियान थीम के साथ जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने अपनी झांकी में विभिन्न प्रक्रियाओं के माध्यम से कोरोना वैक्सीन के विकास की प्रक्रिया को दर्शाया गया।

पहली बार केद्र शासिद प्रदेश लद्दाख की झांकी राजपथ पर देखने को मिली। इसमें लद्दाख की संस्कृति और सांप्रदायिक सदभाव को दर्शाया गया है। झांकी का थीम -भविष्य का विजन है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.