विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूरा सचः पीएम मोदी के बगल में बैठी ये महिला आखिर कौन है? जानें हकीकत

By Krishan KumarEdited By:
Published: Wed, 17 Oct 2018 08:32 PM (IST)

सोशल मीडिया पर इनदिनों पीएम नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर तैर रही है। तस्वीर में मोदी के बगल में एक महिला बैठी हुई है।

News Article Hero Image

नई दिल्लीप (जेएनएन)। सोशल मीडिया पर इनदिनों पीएम नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर तैर रही है। तस्वीर में मोदी के बगल में एक महिला बैठी हुई है। साक्षी शर्मा नामक फेसबुक अकाउंट से अपलोड इस तस्वीर का कैप्शन है :- तो देख लो साहब विदेशी दौरा क्यों करते हैं? इस तस्वी‍र को अब तक 6929 लोगों ने शेयर किया है। तस्वीकर को 15 अक्टूबर को अपलोड किया गया है। 

पीएम मोदी के बारे में किए जा रहे ऐसे दावे को लेकर जागरण ने जांच करने का फैसला किया, ताकि सच पूरे देश को बताया जा सके। 

जागरण की पड़ताल
बात करते हैं उस तस्वीसर की, जो वायरल हो रही है। गूगल रिवर्स इमेज पर जब हमने ये तस्वीपर सर्च की तो हमें ओरिजनल तस्वीीर indialanguageservices.com पर मिली। इसके अलावा गूगल ने हमें हिंदी में गुरदीप कौर चावला का नाम भी सजेस्ट दिया। indialanguageservices.com साइट पर हमें गुरदीप कौर चावला की कई तस्वीरें मिलीं। यहीं हम हमें वो ओरिजनल तस्वीर भी मिली, जिसके साथ छेड़छाड़ की गई थी।
हमने जांच को और आगे बढ़ाया तो पता चला कि असली तस्वीमर में गुरदीप कौर चावला हैं। ये मोदी के लिए अनुवादक (इंटरप्रिटेटर) का काम करती हैं। पीएम मोदी के विदेश दौरों के दौरान जब हिंदी में भाषण देते हैं तो गुरदीप ही उसका अंग्रेजी में अनुवाद करती हैं।

Orignal Image 

https://indialanguageservices.com/wp-content/uploads/2015/04/air-india-one-400x400.jpg

हमारी जांच में ये साबित हुआ कि पीएम मोदी की छवि बिगाड़ने के लिए असली तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई थी। देश का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला अखबार दैनिक जागरण फेक न्यूज के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा और आपके सामने हर खबर की पूरी असलियत उजागर करेगा।
पूरा सच जानें...सब को बताएं
सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी भी ऐसी किसी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज, और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। ईमेल कर सकते हैं। वाट्सऐप्प के माध्यम से सूचना दे सकते है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।