विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ratan Tata: रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

Published: Wed, 09 Oct 2024 07:58 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2024 08:53 PM (IST)

Ratan Tata Health Update Latest News टाटा संस के मानद चेयरमैन और जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा की तबीयत खराब बताई ...और पढ़ें

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति रतन टाटा (File Photo)
भारत के सबसे बड़े उद्योगपति रतन टाटा (File Photo)

HighLights

  1. रतन टाटा को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती
  2. रुटीन चेकअप कराने के लिए हॉस्पिटल गए थे रतन टाटा

रॉयटर्स, नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े उद्योगपति रतन टाटा को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह जानकारी रॉयटर्स ने दो सूत्रों के हवाले से दी। हालांकि, 86 वर्षीय टाटा ने सोमवार को कहा था कि वह अपनी नियमित चिकित्सा जांच करवा रहे हैं।

गौरतलब है कि रतन टाटा सोमवार को रुटीन चेकअप कराने के लिए हॉस्पिटल गए थे। लेकिन खबर आई कि उनकी तबीयत बेहद खराब है। जिसके बाद उन्होंने बयान जारी कर इस खबर को अफवाह बताया। उन्होंने लोगों और मीडिया से अपील की थी कि वे गलत जानकारी फैलाने से बचें।

रतन टाटा 1991 में ऑटो से लेकर स्टील बनाने वाली इस कंपनी के चेयरमैन बने और अपने परदादा द्वारा सौ साल से भी पहले स्थापित इस समूह को 2012 तक चलाते रहे।

उन्होंने 1996 में दूरसंचार कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज की स्थापना की और 2004 में आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को लॉन्च किया।

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, पद छोड़ने के बाद उन्हें टाटा संस, टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा केमिकल्स के मानद चेयरमैन की उपाधि से सम्मानित किया गया।

बिजनेस टाइकून रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में नवल टाटा और सूनी टाटा के घर हुआ था। साल 2008 में केंद्र सरकार ने टाटा को ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया था।

नोट: यह खबर अभी ब्रेक की गई है। इसे अपडेट किया जा रहा है।