Move to Jagran APP

किताब में खुलासा: इंदिरा गांधी सोनिया को नहीं राजकपूर की बेटी को बनाना चाहती थीं बहू

नेहरू और कपूर खानदान दोनों खानदान में करीबी दुनिया देख चुकी है, मगर कम ही लोग जानते होंगे की दोनों परिवारों के बीच रिश्‍ता होते-होते रह गया।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 30 Sep 2018 04:30 PM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 04:43 PM (IST)
किताब में खुलासा: इंदिरा गांधी सोनिया को नहीं राजकपूर की बेटी को बनाना चाहती थीं बहू

नई दिल्‍ली, जेएनएन/एजेंसी। नेहरू और कपूर खानदान दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में मशहूर हैं। इन दोनों खानदानों के बीच करीबी भी दुनिया देख चुकी है मगर, शायद ही कम लोग जानते होंगे कि दोनों परिवारों के बीच रिश्‍ता होते-होते रह गया। 

loksabha election banner

किताब में हुआ खुलासा

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपने बेटे राजीव गांधी की शादी बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राजकपूर की बेटी से कराना चाहती थीं। यह खुलासा हुआ है पत्रकार रशीद किदवई की किताब से। रशीद किदवई की किताब 'नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्‍टार पॉवर इन इंडियन पॉलिटिक्‍स' में इस बात का जिक्र है, जिसमें लिखा गया है कि इंदिरा गांधी की दिली इच्‍छा थी कि दोनों परिवारों के बीच का रिश्‍ता दोस्‍ती से आगे बढ़े।  

नेहरू और पृथ्‍वी राजकपूर में थी गहरी दोस्‍ती

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और अपने जमाने के जाने माने एक्‍टर पृथ्‍वी राजकपूर के बीच गहरी दोस्‍ती थी जिसके कारण इंदिरा गांधी भी कपूर खानदान से काफी नजदीकी रिश्‍ता रखती थीं। उनके मन में भी इस परिवार के लिए काफी सम्‍मान था। इस कारण इंदिरा, राजीव गांधी की शादी राजकपूर की बड़ी बेटी ऋतु से कराने की इच्छा रखती थीं।

इंदिरा करती थीं बहुत आदर

रशीद अपने किताब में लिखते हैं कि ऐसा नहीं कि इंदिरा गांधी को बॉलीवुड से जुड़ी बहू की तलाश थी या स्‍टार जैसी किसी चीज से लगाव था। उनके दिल में कपूर परिवार के लिए सम्‍मान और आदर था। वक्‍त ने इस चाहत को सच्‍चाई में बदलने का वक्‍त ही नहीं दिया।

राजीव पढ़ाई के सिलसिले में देश से बाहर चले गए वहां उनकी मुलाकात सोनिया गांधी से हुई। राजीव गांधी को उनसे प्‍यार हो गया और फिर उन्‍होंने 1968 में सोनिया से शादी कर ली। इसी किताब में करीना कपूर और राहुल गांधी के बारे में भी जिक्र किया गया है। करीना कपूर ने 2002 में राहुल गांधी को अपनी पसंद बताया था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.