विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेप के आरोपी और यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति लखनऊ से गिरफ्तार

By Kamal VermaEdited By:
Published: Wed, 15 Mar 2017 08:44 AM (IST)Updated: Wed, 15 Mar 2017 09:15 AM (IST)

रेप के आरोपी और यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। सुप्रीम ...और पढ़ें

रेप के आरोपी और यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति लखनऊ से गिरफ्तार
रेप के आरोपी और यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति लखनऊ से गिरफ्तार

नई दिल्‍ली (एएनआई)। रेप के आरोपी और यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। प्रजापति मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे थे। बीच में वह मतदान के दिन वोट डालते नजर आए थे लेकिन उसके बाद से ही उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। राज्‍य के डीजीपी जाविद अहमद ने खुद इसकी जानकारी दी है। गायत्री प्रजा‍पति के ऊपर भ्रष्‍टाचार समेत कई संगीन आरोप लगने के बाद के अखिलेश ने उन्‍हें अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्‍त कर दिया था, लेकिन बाद में मुलायम सिंह के दबाव के बाद उसको वापस ले लिया गया था।

अखिलेश यादव ने भी गायत्री प्रजा‍पति से सरेंडर करने की अपील की थी, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। यूपी में हुए सत्‍ता परिवर्तन के बाद भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा था कि नई सरकार के लिए प्रजापति की गिरफ्तारी के साथ उसके किए काले कारनामों की सजा दिलाना भी प्राथमिकता होगी।

इससे पूर्व पुलिस ने मंगलवार को विकास वर्मा समेत तीन को सुबह हजरतगंज से गिरफ्तार किया था। इसके अलावा गायत्री प्रजापति के बेटे और भतीजे को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। एसएसपी मंजिल सैनी के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में आशीष वर्मा, अमरेंद्र उर्फ पिंटू और रूपेश्वर हैं।

इस मामले में तीन आरोपियों गनर चंद्रपाल, लेखपाल अशोक तिवारी और आशीष को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि चित्रकूट की एक महिला ने 18 फरवरी को गौतमपल्ली थाने में गायत्री समेत उनके सात साथियों के खिलाफ दुष्कर्म, दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप लगाया था। इसके बाद  सु्प्रीम कोर्ट के आदेश पर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गायत्री प्रजापति के बेटे और भतीजे समेत तीन हिरासत में, पूछताछ जारी

गायत्री प्रजापति से संबंधित सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें