Move to Jagran APP

राम मंदिर भारतीय समाज को उनके जड़ों से गहराई से जोड़ेगा : मनमोहन वैद्य

सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने कहा कि यह मंदिर विविधता से भरे विश्व में सौहार्द शांति और समृद्धि के साथ रहने का मार्ग दिखाएगा

By Manish PandeyEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 08:40 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 08:40 AM (IST)
राम मंदिर भारतीय समाज को उनके जड़ों से गहराई से जोड़ेगा : मनमोहन वैद्य

नई दिल्ली, प्रेट्र। राष्ट्रीय स्वसंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से भारतीय समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से और गहराई से जुड़कर आíथक रूप से समृद्ध और सांस्कृतिक रूप से विस्तारित होकर मानवता का मार्गदर्शन करेगा। वैद्य ने कहा कि राम मंदिर 'भारत के गौरवशाली अतीत का प्रतीक' है। यह मंदिर बताएगा कि जातीय, धार्मिक, सांस्कृतिक विविधता से भरे विश्व में किस तरह से सौहार्द, शांति और समृद्धि के साथ रहा जा सकता है।

loksabha election banner

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा सोमनाथ मंदिर के पुनर्विकास का जिक्र करते हुए वैद्य ने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति ने कहा था कि सोमनाथ मंदिर का निर्माण तब पूरा माना जाएगा जब एक राष्ट्र के तौर पर भारत अपने सामाजिक एवं राष्ट्रीय जीवन में उन उच्च स्तर के सांस्कृतिक मूल्यों और आíथक समृद्धि को हासिल करेगा, जो पहले कभी उसे प्राप्त था। वैद्य ने कहा, 'यही बात राम मंदिर पर लागू होती है। पवित्र स्थल होने के साथ ही यह सांस्कृतिक मूल्यों और आíथक समृद्धि का प्रतीक बनेगा।'                                                                          

वैद्य ने कहा कि भारत के इतिहास में मंदिर का निर्माण एक मील का पत्थर होगा। राम मंदिर के निर्माण को राजनीतिक मुद्दे के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि यह वृहद भारतीय समाज के लिए आस्था का विषय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.