राम रहीम यौन शोषण मामला: सीताराम येचुरी ने भाजपा पर लगाया ये आरोप
माकपा नेता सीताराम येचुरी ने इस मामले पर एक के बाद एक ट्वीट को भाजपा पर निशाना साधा है।
नई दिल्ली, एएनआइ। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ आज 15 साल पुराने एक यौन शोषण मामले में फैसला आने वाला है। वहीं माकपा नेता सीताराम येचुरी ने भाजपा पर इस तथाकथित धार्मिक संप्रदाय के साथ मिले होने का आरोप लगाया है, जिसने पूरे हरियाणा राज्य को 'बंधक' बना लिया है।
येचुरी ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक तथाकथित धार्मिक संप्रदाय ने अकेले हरियाणा को बंधक बना लिया है, क्योंकि राज्य की भाजपा सरकार उसके साथ मिली हुई है। वहीं राज्य सरकार की आलोचना करते हुए येचुरी ने यह भी कहा कि सभी भाजपा विधानसभा उम्मीदवार धार्मिक नेता से मिलने गए। भाजपा सरकार ने इस धार्मिक संप्रदाय को 50 लाख रुपए दिए। मुख्यमंत्री ने तस्वीरें खिंचवाईं और हम निष्पक्षता की उम्मीद कर रहे हैं?
A so-called religious cult is holding the state of Haryana at ransom, solely because the BJP govt in the state is in cahoots with it.
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) August 25, 2017
All BJP assembly candidates visited the cult leader, BJP govt gave this cult Rs 50 lakh, CM had photos clicked. And we expect fair handling?— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) August 25, 2017
इस बीच, आपको बता दें कि फैसले के मद्देनजर हिंसा की आशंका को देखते हुए हरियाणा में धारा 144 लगा दिया गया है। पंचकुला में सीबीआई की एक विशेष अदालत द्वारा फैसला सुनाया जाना है। इसके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समर्थकों की भारी भीड़ जुटने वाली है।
यह भी पढ़ें: LIVE: CBI कोर्ट के लिए राम रहीम रवाना, ड्रोन और हेलिकॉप्टर से हो रही निगरानी