विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir Pran Pratishtha: अपने घरों में दीप जलाकर करें रामलला का स्वागत, पीएम मोदी ने देशवासियों से की खास अपील

Published: Mon, 22 Jan 2024 06:28 PM (IST)

अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद समूचे भारतवर्ष में हर्ष और उल्लास का माहौल है। पीएम ...और पढ़ें

अपने घरों में दीप जलाकर करें रामलला का स्वागत: पीएम मोदी।
अपने घरों में दीप जलाकर करें रामलला का स्वागत: पीएम मोदी।

HighLights

  1. अयोध्या धाम में आज राम लला अपने भव्य मंदिर में हुए विराजमानः पीएम मोदी
  2. रामलला का अपने घरों में दीप जलाकर करें स्वागतः प्रधानमंत्री

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद समूचे भारतवर्ष में हर्ष और उल्लास का माहौल है। वहीं, पीएम मोदी ने इस अवसर पर सभी देशवासियों से अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर रामलला का स्वागत करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में आज रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं।

दीप जलाकर करें रामलला का स्वागतः पीएम मोदी

अयोध्या धाम में आज राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों से मेरा आग्रह है कि रामज्योति प्रज्वलित कर अपने घरों में भी उनका स्वागत करें। जय सियाराम!

अब टेंट में नहीं रहेंगे रामललाः पीएम मोदी

मालूम हो कि पीएम मोदी ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद देश विदेश से आए करीब 7000 से अधिक लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि रामलला की मूर्ति के अनावरण का पल न केवल विजय का, बल्कि विनम्रता का भी अवसर है।

उन्होंने कहा कि राम भारत के विचार हैं। ये राम के रूप में राष्ट्र चेतना का मंदिर है। राम भारत का विचार हैं। राम का विधान हैं। राम प्रवाह हैं। राम नीति भी हैं। राम व्यापक हैं। राम चेतना भी हैं। राम चिंतन भी हैं। राम वर्तमान हैं। राम अनंतकाल हैं। हमारे रामलला अब टैंट में नहीं रहेंग। अब रामलला दिव्य मंदिर में रहेंगे। आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है। गुलामी की जंजीरों को तोड़कर राष्ट्र खड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha ceremony: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर साधु-संतों ने दी प्रतिक्रिया, पढ़ें किसने क्या कहा?

लोगों ने हर युग में किया राम का अनुभवः पीएम मोदी

 उन्होंने कहा कि यह क्षण दिव्य है, यह क्षण सबसे पवित्र है। यही समय है सही समय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि हर युग के लोगों ने भगवान राम का अनुभव किया है। पिछले 11 दिनों में मुझे अलग-अलग भाषाओं और अलग-अलग राज्यों में रामायण सुनने का अवसर मिला है।

यह भी पढ़ेंः Ram Mandir: गले मिलते ही यूं रो पड़ी उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा, राम मंदिर आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका