विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राज्यसभा की 26 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का एलान, 18 जून को होगा मतदान

Published: Fri, 22 May 2026 10:16 AM (IST)Updated: Fri, 22 May 2026 11:04 AM (IST)

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 26  सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। इन सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा।

राज्यसभा की 26 सीटों पर चुनाव की तारीख घोषित (फाइल फोटोI)

राज्यसभा की 26 सीटों पर चुनाव की तारीख घोषित (फाइल फोटोI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा की 26 सीटों के लिए आगामी 18 जून को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना भी होगी।

चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, एक जून को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 9 जून को नामांकन की जांच की जाएगी, 11 जून को नामांकन वापस लिया जाएगा। इसके बाद 12 राज्यों की 26 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा।

12 राज्यों के लिए होगा चुनाव

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 18 जून को 26 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। एक बयान में, EC ने कहा कि राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 10 राज्यों में होंगे, जहां मौजूदा सदस्य 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर रिटायर हो रहे हैं। इसके अलावा तमिलनाडु और महाराष्ट्र में खाली हुई एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे। 

किस राज्य में कितनी सीटें खाली?

राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों पर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों पर, झारखंड में दो सीटों पर और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर होंगे। 

 2 राज्यों में उपचुनाव

निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु से राज्यसभा के लिए उपचुनावों की घोषणा की है। ये उपचुनाव महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और AIADMK नेता सी. वे. षणमुगम के इस्तीफ़े के बाद खाली हुई दो सीटों को भरने के लिए होंगे।

 

 इन नेताओं का खत्म हो रहा कार्यकाल

बता दें कि राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन, और रवनीत सिंह बिट्टू समेत 24 नेताओं क कार्यकाल समाप्त हो रहा है। (समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)