विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजनाथ सिंह ने महिला आरक्षण को बताया ऐतिहासिक निर्णय, बोले- जनप्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने में मिलेगी मदद

Published: Sun, 29 Nov 2026 02:00 AM (IST)

एक्स पर एक पोस्ट में राजनाथ सिंह ने इस फैसले का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को दिया और विधायी निकायों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर इसके महत्व को रेखांकित किया।

राजनाथ सिंह ने महिला आरक्षण को बताया ऐतिहासिक निर्णय (फोटो- एक्स)

राजनाथ सिंह ने महिला आरक्षण को बताया ऐतिहासिक निर्णय (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. राजनाथ सिंह बोले जनप्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी

  2. राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को समावेशी बनाने वाला कदम

एएनआई, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 132वें संविधान संशोधन विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी को ‘ऐतिहासिक निर्णय’ बताया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से भारतीय लोकतंत्र को अधिक समावेशी बनाने और जनप्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी।

132वें संविधान संशोधन विधेयक का उद्देश्य महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता सुगम बनाना है। एक्स पर एक पोस्ट में राजनाथ सिंह ने इस फैसले का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को दिया और विधायी निकायों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर इसके महत्व को रेखांकित किया।

रक्षा मंत्री ने कहा-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से 132वें संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दिया जाना एक ऐतिहासिक निर्णय है।

इस कानून के संभावित प्रभाव का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए प्रस्तावित आरक्षण से लोकतांत्रिक भागीदारी और शासन व्यवस्था मजबूत होगी।

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण का प्रविधान विधायी संस्थाओं में उनकी भागीदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।