राजनाथ सिंह के पश्चिम बंगाल और सिक्किम की दो दिवसीय यात्रा, कहा- दार्जिलिंग में कई सड़क का करेंगे उद्घाटन
कल यानी दशहरा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पश्चिम बंगाल और सिक्किम की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। उन्होंने खुद अपनी यात्रा के बारे पुष्टि की है। इस दौरान वह दार्जिलिंग में कई सड़क योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।
नई दिल्ली, एएनआइ। रक्षा मंत्री, रजानाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम की दो दिवसीय यात्रा की पुष्टि कर दी है। दशहरा पर वह सिक्किम जाएंगे। इस दौरान वह सैनिकों का मनोबल बढ़ाएंगे। अपनी यात्रा के दारौन वह सिक्किम में सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित सड़क का भी उद्घाटन करेंगे। खुद रक्षा मंत्री ने इसकी जानकरी दी है।
हिंदू परंपरा के अनुसार सिक्किम में चीन की सीमा के पास तैनात स्थानीय इकाइयों में से एक में "शस्त्र पूजा" में भी राजनाथ सिंह हिस्सा ले सकते हैं। इस पूजा में योद्धाओं द्वारा दशहरे में हथियारों की सालाना पूजा की जाती है।ब ता दें कि पिछले साल राजनाथ सिंह ने फ्रांस में भारत के पहले राफेल लड़ाकू विमान को प्राप्त करते हुए ऐसा किया था। रक्षा मंत्री उन स्थानों पर भी जा सकते हैं जहां भारत ने चीन द्वारा घुसपैठ की किसी भी संभावित कोशिश को रोकने के लिए बड़ी संख्या में सैनिकों और टैंकों को तैनात किया है।
बिहार में तीन रैलियों को किया था संबोधित
पिछले दिनों केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार में तीन रैलियां को 12 बजे भागलपुर के कहलगांव विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित किया था। उनका सन्हौला में कार्यक्रम है। 2.10 बजे बड़हरा (भोजपुर) तथा 03:35 बजे चैनपुर (कैमूर) में राजनाथ सिंह का कार्यक्रम हुआ था।
मोदी के संबोधन ट्वीट को राजनाथ ने किया था रिट्वीट
बता दें कि बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक ट्वीट कर बताया था कि वह शाम को राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर मौजूद अपने एकाउंट पर किए इस पोस्ट में हालांकि संबोधन के विषय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संदेश को सभी देशवासियों को अवश्य सुनना चाहिए। आप सब जरूर जुड़ें और प्रधानमंत्री को सुनें।