विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीएसटी बिल पर राजनाथ सिंह ने सभी दलों से मांगा समर्थन

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Sun, 09 Aug 2015 01:08 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2015 01:41 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दिल्ली में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में उन्होंने जीएसटी बिल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दिल्ली में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में उन्होंने जीएसटी बिल लागू कराने पर बल दिया। संसद में जीएसटी बिल पास हो इसके लिए राजनाथ सिंह ने देश के सभी राजनीतिक दलों से समर्थन की अपील की।

व्यापारी सम्मेलन में राजनाथ सिंह का भाषण जीएसटी बिल पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि अगर व्यापारियों से संबंधित इस बिल में संशोधन की आवश्यकता हुई तो भविष्य में सरकार का रवैया सकारात्मक रहेगा। लेकिन अभी जरूरत है इस बिल को संसद की दोनों सभाओं में पास किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने भारत और चीन की अर्थव्यवस्थाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों राष्ट्र की अर्थव्यवस्था दुनिया के विकास इंजन को गति दे रही है।