विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव में लोग विकास की नहीं, लाभकारी योजनाओं की चिंता करते हैं: राजनाथ सिंह

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Sun, 13 Dec 2015 07:15 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2015 07:30 PM (IST)

विकास के मुद्दे पर देशभर से मिले भारी जनादेश के बाद बिहार में मिली करारी शिकस्त को देखते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह कल्याणकारी योजनाओं को विकास पर भारी बताया।

News Article Hero Image

पणजी। विकास के मुद्दे पर देशभर से मिले भारी जनादेश के बाद बिहार में मिली करारी शिकस्त को देखते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह कल्याणकारी योजनाओं को विकास पर भारी बताया।


राजनाथ सिंह ने रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के जन्मदिन पर गोवा की राजधानी पणजी आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “मैने देखा है लोग चुनाव जीतने के लिए विकास की चिंता नहीं करते हैं। वो सिर्फ कल्याणकारी योजनाओं की चिंता करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मनोहर पर्रिकर मुख्यमंत्री रहते हुए विकास और कल्याणाकारी योजना दोनों को संतुलित बनाते हुए काम किया।

गौरतलब है कि बिहार में विकास के नाम पर भाजपा चुनाव लड़ी थी। लेकिन, दिल्ली चुनाव के बाद वहां पर उन्हें जेडीयू महागठबंधन के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें- आर्थिक तंगी से छोड़ी थी पढ़ाई, अब बनाई ऐसी तकनीक कि चोरों की आई शामत