यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आतंकी हमले में घायल पुलिसकर्मी से मिले राजनाथ
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकियों से मुठभेड़ में घायल हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के सिपाही मोहम्मद सलीम तथा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकियों से मुठभेड़ में घायल हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के सिपाही मोहम्मद सलीम तथा नक्सल प्रभावित ओडिशा के मलकानगिरी में घायल हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान अशोक कुमार से एम्स में मुलाकात की।
मोहम्मद सलीम पिछले दिनों बारामूला में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं पछले दिनों मलकानगिरी में घात लगाकर किए गए हमले के दौरान घायल हुए बीएसएफ के जवान अशोक का इलाज भी एम्स में चल रहा है। गृह मंत्री ने दोनों जवानों से मुलाकात कर उनकी बहादुरी की प्रशंसा की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
