'शौर्य के सदैव ऋणी रहेंगे', सिक्किम में राजनाथ सिंह ने अमर वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेरेथांग में युद्ध स्मारक पर देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गंगटोक। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सिक्किम के शेरेथांग पहुंचकर युद्ध स्मारक पर देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
क्षेत्र के दौरे के क्रम में शेरेथांग पहुंचे रक्षा मंत्री ने शहीद जवानों के साहस और वीरता को नमन करते हुए देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा में उनके योगदान को याद किया।
उन्होंने एक्स पर लिखा कि कर्तव्य पथ पर दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान एक कृतज्ञ राष्ट्र की स्मृति में सदैव अंकित रहेगा, और हम उनके शौर्य के सदैव ऋणी रहेंगे।

शेरेथांग पहुंचने पर उनका स्वागत गंगटोक के जिला अधिकारी रोहन अगवाने, गंगटोक के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. छिरिंग नामग्याल ग्याछो गृह विभाग के संयुक्त सचिव जान गुरूंग तथा सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।
रक्षा मंत्री ने शेरेथांग युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र में तैनात रक्षा कर्मियों से बातचीत की और विषम भौगोलिक एवं मौसम संबंधी परिस्थितियों के बीच सीमाओं की सुरक्षा में उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

मंत्री राजनाथ सिंह ने बाबा हरभजन सिंह मंदिर पहुंचकर भी श्रद्धा अर्पित की। यह मंदिर सेना के जवानों और अधिकारियों के बीच विशेष आस्था का केंद्र माना जाता है।