Move to Jagran APP

कठुआ मामले में राजनाथ ने दिया न्याय का भरोसा

राजनाथ सिंह ने कठुआ दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को न्याय का भरोसा दिया है।

By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 13 Apr 2018 07:43 PM (IST)Updated: Fri, 13 Apr 2018 07:43 PM (IST)
कठुआ मामले में राजनाथ ने दिया न्याय का भरोसा
कठुआ मामले में राजनाथ ने दिया न्याय का भरोसा

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कठुआ दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को न्याय का भरोसा दिया है। उन्होंने साफ किया कि दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को न्याय मिलना ही चाहिए। वहीं भाजपा ने इस मामले में पुलिस की जांच के खिलाफ रैली में अपने दो मंत्रियों के शामिल होने पर जहां सफाई दी वहीं कांग्रेस पर भी आरोप लगाया कि उनके नेता राज्य में आरोपियों के पक्ष में प्रदर्शन कर रहे हैं।

loksabha election banner

कठुआ में आठ साल बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी के खिलाफ पुलिस की चार्जशीट के विरोध में हिंदू संगठनों के विरोध पर उठे विवाद पर केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि वह पीड़िता के परिवार के साथ है। विपक्ष और खासतौर पर कांग्रेस कठुआ के साथ-साथ उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही थी। राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच पर भरोसा जताते हुए पीडि़ता के परिवार को न्याय मिलने पर जोर दिया है।

वहीं भाजपा ने दुष्कर्म के मामले में हो रही राजनीति को 'खतरनाक' बताते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने आरोप लगाया कि पुलिस की चार्जशीट के विरोध में लोगों को लामबंद करने वाले बार एसोसिएशन जम्मू के अध्यक्ष बीएस स्थालिया का कांग्रेस के साथ गहरा नाता रहा है और 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के पोलिंग एजेंट थे। पुलिस की चार्जशीट के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों में भाजपा के दो मंत्रियों की मौजूदगी पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि इन मंत्रियों को गलत जानकारी दी गई थी। फिर भी उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

मीनाक्षी लेखी ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के दो मामलों को जानबूझकर भाजपा को घेरने के लिए उछाला जा रहा है। जबकि असम में इसी तरह छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले को किसी ने तवज्जो नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दुष्कर्म के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा देने के लिए प्रतिबद्ध है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.