यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दाउद को भारत लाने के प्रयास जारी : राजनाथ
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार चिंतित है। जिस तरह से ...और पढ़ें

नई दुनिया ब्यूरो, रीवा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार चिंतित है। जिस तरह से अमेरिका ने आतंकी ओसामा बिन लादेन को खत्म करने को लेकर मुहिम चलाई थी, उसी तरह भारत अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम को भारत लाने के लिए प्रयासरत है।
सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने रीवा पहुंचे राजनाथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह दिन में करीब एक बजे यहां आए थे। करीब दो घंटे तक रहने के बाद वह विशेष विमान से दिल्ली वापस चले गए।
