विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रपति की इफ्तार पार्टी में पहुंचे राजनाथ, जेटली व सोनिया

By Sachin kEdited By:
Published: Wed, 15 Jul 2015 11:36 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2015 06:04 AM (IST)

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की इफ्तार पार्टी में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की इफ्तार पार्टी में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित तमाम राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की। हालांकि पिछले वर्ष की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाए। प्रधानमंत्री कार्यालय ने राष्ट्रपति भवन को सूचित किया था कि पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के कारण मोदी, इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हो सकेंगे।

बुधवार शाम हुई इफ्तार पार्टी में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, जदयू अध्यक्ष शरद यादव, तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन, पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित और अन्य इस्लामिक देशों के राजनयिकों ने भी शिरकत की।

इसके अलावा लोकसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गेऔर दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग भी इफ्तार पार्टी में शामिल होने वाली हस्तियों में शामिल थे। इस पर अवसर पर राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि रमजान, इबाबत और बरकत का महीना है। यह हमें गरीबों के प्रति हमारे कर्तव्यों को याद दिलाता है।

संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें