विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में केंद्रीय बलों की संख्या कम करने के पक्ष में राजनाथ

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Sat, 11 Jul 2015 12:46 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2015 02:50 PM (IST)

गृहमंत्री राजनाथ सिंह पूर्वोत्तर राज्यों में केंद्रीय बलों की संख्या में कमी करने के पक्ष में हैं। उनका मानना है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गुवाहाटी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह पूर्वोत्तर राज्यों में केंद्रीय बलों की संख्या में कमी करने के पक्ष में हैं। उनका मानना है कि इन राज्यों में कानून व्यवस्था और सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है। गुवाहाटी में पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्यों में सुरक्षा हालात में सुधार के बाद केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर समीक्षा किए जाने की जरूरत है। राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्यों में जिस समय उग्रवाद चरम पर था उसे देखते हुए आज के हालात में सुरक्षा बलों की संख्या अधिक है।

राजनाथ ने कहा कि उन्होंने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा है कि वे अपने राज्यों में केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर सही तरीके से ऑडिट कराएं। हम आपको आश्वस्त करते हैं कि आवश्यकता पड़ने पर हम तत्काल केंद्रीय बल उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू भी उनके साथ थे।

पढ़ेंः व्यापमं घोटाले को लेकर राजनाथ ने की शिवराज से बात