राजीव गाबा ने नए कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला
राजीव गाबा ने शुक्रवार को नए कैबिनेट सचिव का पदभार संभाल लिया।
नई दिल्ली, एएनआइ। राजीव गाबा ने शुक्रवार को नए कैबिनेट सचिव का पदभार संभाल लिया।
Delhi: Rajiv Gauba took over as new Cabinet Secretary, today. pic.twitter.com/tleg0KOVQK
— ANI (@ANI) August 30, 2019
झारखंड कैडर के 1982 बैच के IASअधिकारी राजीव गाबा केंद्र में नए कैबिनेट सचिव नियुक्त किए गए हैं। इस बारे में बुधवार को उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई थी। इससे पहले राजीव गाबा झारखंड के मुख्य सचिव के पद पर भी रहे चुके हैं। उन्होंने बिहार और झारखंड में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। ज्यादा वक्त वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे हैं।
जम्मू कश्मीर पुनगर्ठन विधेयक के प्रमुख शिल्पकार माने जाते हैं गाबा
राजीव गाबा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का विशेष दर्जा हटाने के बाद दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के पुनगर्ठन विधेयक के प्रमुख शिल्पकारों में शुमार हैं। उन्हें जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के साथ केंद्र, राज्य सरकारों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में नीति निर्माता सरीखे वरिष्ठ पदों पर काम करने का व्यापक अनुभव हासिल है।