IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व महासचिव राजीव मेहता 5 दिसंबर को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरने की तैयारी में हैं।

HighLights
राजीव मेहता आईओए अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे।
वह सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
मेहता 2014 से 2022 तक आईओए महासचिव रहे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) के पूर्व महासचिव राजीव मेहता पांच दिसंबर को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरने की तैयारी में हैं। पूर्व खेल प्रशासक सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, उन्होंने शीर्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का लगभग फैसला कर लिया है। मेहता निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव तथा ओलिंपिक चार्टर के तहत आईओए की स्वायत्तता के सम्मान की उम्मीद कर रहे हैं।
मेहता 2014 से 2022 तक आईओए के महासचिव रहे। वह फिलहाल भारतीय तलवारबाजी संघ और एशियाई तलवारबाजी परिसंघ के महासचिव हैं।
नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन रविवार को निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव को किसी पद के लिए नामांकन नहीं मिला। नामांकन दाखिल करने की समयसीमा मंगलवार शाम साढ़े चार बजे तक है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)