विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान: बूंदी में विधायक अशोक चांदना की पुलिस से भिड़ंत, एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

Published: Sun, 29 Nov 2026 12:02 AM (GMT+05:30)

राजस्थान के बूंदी जिले में हिंडोली-नैनवां से कांग्रेस विधायक अशोक चांदना और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया है। नैनवां पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव के दौरान हुई इस घटना में विधायक पर बैरिकेडिंग तोड़कर परिसर में प्रवेश करने और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने का आरोप है।

राजस्थान: बूंदी में विधायक अशोक चांदना की पुलिस से भिड़ंत

राजस्थान: बूंदी में विधायक अशोक चांदना की पुलिस से भिड़ंत

HighLights

  1. चुनाव स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेडिंग लगाई गई थी

  2. बैरिकेडिंग हटाने को लेकर विधायक से पुलिस की बहस हो गई

डिजिटल डेस्क, बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिले में हिंडोली-नैनवां से कांग्रेस विधायक अशोक चांदना और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया है।

नैनवां पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव के दौरान हुई इस घटना में विधायक पर बैरिकेडिंग तोड़कर परिसर में प्रवेश करने और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, चुनाव स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेडिंग लगाई गई थी। जब विधायक अपनी गाड़ी लेकर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस पर विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि अशोक चांदना और उनके समर्थकों ने बैरिकेडिंग हटाकर गाड़ी अंदर ले जाने की कोशिश की, जिसके दौरान धक्का-मुक्की भी हुई।

मौके पर विधायक ने पुलिसकर्मियों से कहा कि कानून से ऊपर नहीं है तू। वहीं, एक पुलिसकर्मी ने जवाब दिया, आप क्या हो? चिल्लाने की जरूरत नहीं। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मुकदमा दर्ज

नैनवां थाने में विधायक अशोक चांदना और उनके कई समर्थकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच सीआईडी-सीबी को सौंप दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।