यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजा रघुवंशी की हत्या के बाद इंदौर में रेंट के मकान में रह रही थी सोनम, राज कुशवाहा ने ऑनलाइन भिजवाया था राशन
राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद सोनम ने इंदौर में किराए के ...और पढ़ें

HighLights
- सोनम ने राजा की हत्या की बाद इंदौर के एक घर में शरण ली थी।
- राज कुशवाहा ने सोनम के लिए 5000 रुपये राशन मंगवाया था।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजा रघुवंशी मर्डर में एक नई जानकारी सामने आयी है। पुलिस को पता चला है कि राजा की हत्या के बाद सोनम ने इंदौर में एक किराये के घर में पनाह ली थी।
पुलिस के मुताबिक, इस खौफनाक साजिश में सोनम के साथ चार और लोग शामिल थे। इस मकान को विशाल सिंह चौहान ने किराए पर लिया था। विशाल भी इन चार आरोपियों में शामिल था।
एनडीटीवी ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि ये मकान विशाल के घर से पांच किलोमीटर दूर था और 30 मई को किराए पर लिया गया था। मकान लेते वक्त पुलिस वेरिफिकेशन भी हुई थी। विशाल ने खुद को इंटीरियर डिजाइनर बताया और कहा कि उसे रहने के लिए मकान चाहिए। सोनम ने ही मकान मालिक को 16,000 रुपये बतौर एडवांस दिए थे।
सोनम को राज ने भेजा था ऑनलाइन राशन
पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाहा ने सोनम के लिए इस मकान में 5,000 रुपये का राशन ऑनलाइन मंगवाया था।
बता दें शादी के बाद हनीमून के नाम पर घर से निकले राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की 23 मई को दोनों के लापता होने की जानकारी सामने आई।
2 जून को खाई में राजा रघुवंशी का शव मिला, पर सोनम का कोई पता नहीं चला। कई कयासों और अनुमानों के बीच 9 जून को सोनम गाजीपुर में मिली। इसके बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए। पति की हत्या में पत्नी सोनम का हाथ होने की बात पुलिस ने कही। मामले में चार अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए।
