विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माथे पर तिलक, चेहरे पर मुस्कान... सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा की एक और तस्वीर वायरल

Published: Sat, 14 Jun 2025 05:13 PM (IST)

Raja Raghuvanshi Murder Case राजा रघुवंशी हत्याकांड में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी सोनम रघुवंशी और राज ...और पढ़ें

सोनम के परिवार का कहना है कि राज सोनम को दीदी कहता था (फोटो: जेएनएन)
सोनम के परिवार का कहना है कि राज सोनम को दीदी कहता था (फोटो: जेएनएन)

HighLights

  1. राजा रघुवंशी से हुई थी सोनम की शादी
  2. सोनम राज कुशवाहा से प्यार करती थी
  3. मेघालय में कर दी थी राजा की हत्या

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर आए दिन नई जानकारी सामने आ रही है। राजा की हत्या के आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग का दावा किया जा रहा है। जबकि सोनम के परिवार का कहना है कि राज सोनम को दीदी कहता था।

हालांकि इन दावों और कयासों के बीच सोनम और राज दोनों की साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई दिनों से वायरल हो रही है। अब एक और नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें सोनम और राज एक साथ दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर में खुश नजर आ रहे राज-सोनम

सोनम और राज की इस तस्वीर पर अगर गौर करेंगे, तो सोनम ने सिल्वर रंग की साड़ी पहनी हुई है। वहीं राज कुशवाहा मैरून रंग के कुर्ते में खड़ा है। राज के कंधे पर किसी का हाथ हैं, लेकिन वो शख्स कौन है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

राज कुशवाहा के माथे पर तिलक लगा हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों किसी मंदिर में दर्शन कर निकले हों। तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके पहले भी सोनम और राज की तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों कुर्सी पर बैठे हुए थे।

बता दें कि सोनम की शादी राजा रघुवंशी के साथ हुई थी। दोनों हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे। लेकिन इसके बाद दोनों लापता हो गए थे और कुछ दिनों बाद राजा रघुवंशी की लाश खाई में मिली थी। कुछ दिनों बाद सोनम की बरामदगी यूपी के गाजीपुर से हुई। पुलिस का कहना है कि सोनम ने ही राजा की हत्या की साजिश रची थी।

यह भी पढ़ें: राजा रघुवंशी का मारने का पांचवां प्लान भी था तैयार! सोनम को मरा बताकर जला देते अनजान लाश और...