विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजा रघुवंशी का मारने का पांचवां प्लान भी था तैयार! सोनम को मरा बताकर जला देते अनजान लाश और...

Published: Fri, 13 Jun 2025 11:00 PM (IST)

शिलांग में राजा रघुवंशी-सोनम हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपी राजा को रास्ते से हटाने के लिए ...और पढ़ें

दो जून को राजा का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया था (फाइल फोटो)
दो जून को राजा का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया था (फाइल फोटो)

HighLights

  1. उमनगाट नदी में फेंकने का था प्लान
  2. हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया जाता
  3. आरोपियों ने यह स्वीकारोक्ति की है

जेएनएन, शिलांग। षड्यंत्र, विश्वासघात और नृशंस हत्या से देशभर में सनसनी मचा देने वाले राजा रघुवंशी-सोनम मामले में जैसे-जैसे आरोपियों से पूछताछ आगे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। दरअसल आरोपी हर हाल में राजा को रास्ते से हटाने की तैयारी में थे।

तीन प्रयासों की तरह यदि वे चौथी बार भी चूक जाते तो उनके पास पांचवीं योजना भी तैयार थी। सोहरा में सफल नहीं होने पर आरोपियों ने शिलांग से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित डावकी क्षेत्र को चिह्नित कर लिया था। यह बांग्लादेश की सीमा के पास है और यहां पर उमनगाट नदी बहती है। यहां घूमने के बहाने राजा को लाया जाता और हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया जाता।

आरोपियों को अलग-अलग रखा गया

शिलांग पुलिस की पूछताछ में शुक्रवार को आरोपियों ने यह स्वीकारोक्ति की है। शुक्रवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने लगातार दूसरे दिन सोनम, राज सहित सभी आरोपियों से पूछताछ की। गुरुवार को पहले दिन पूछताछ के बाद शाम को ही सभी आरोपियों को अलग-अलग थानों के लॉक-अप में भेज दिया गया।

ऐसा इसलिए किया गया ताकि राज के साथ चारों आरोपी मिलकर कोई नई कहानी न गढ़ें। सोनम को ईस्ट खासी हिल्स के सदर पुलिस थाने के महिला सेल में रखा गया है। राज व अन्य दो आरोपियों को शिलांग के तीन थानों के लॉक-अप में रखा गया है। इधर शुक्रवार को उज्जैन के शिप्रा नदी स्थित सिद्धवट घाट पर स्वजन ने राजा का दशाकर्म कराया।

इस दौरान सोनम का भाई गोविंद भी पूरे समय मौजूद रहा। उसने कहा कि उसकी बहन को फांसी होनी चाहिए। बता दें कि 11 मई को शादी के बाद राजा और सोनम हनीमून के लिए 21 मई को शिलांग पहुंचे थे। 23 मई को आखिरी बार उनकी स्वजन से बात हुई थी। दो जून को राजा का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया था। 17 दिन से गायब सोनम नौ जून को गाजीपुर में मिली थी।

गाजीपुर में मिले खबरी की तलाश

  • सोनम से गाजीपुर में राज का कोई खबरी मिला था, जिसने उसे घर फोन करने की राय दी थी तथा सिलीगुड़ी न जाने की बात कही थी, क्योंकि इस समय तक हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया था। पुलिस सोनम की मदद करने वाले गाजीपुर के उस व्यक्ति की भी तलाश कर रही है।
  • आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया है कि फरवरी में उन्होंने इंदौर में योजना बनाई थी कि सोनम को गायब कर देते हैं। उसके बाद सोनम के नदी में गिर जाने की कहानी गढ़ते। बाद में किसी अन्य युवती की हत्या करके उसका शव जला देते और उसे सोनम का शव बता देते।

यह भी पढ़ें: राजा रघुवंशी के परिवार ने पुलिस के सामने रखी बड़ी डिमांड, राज और सोनम रघुवंशी की और बढ़ेंगी मुश्किलें