विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: 'मेरा बेटा सोनम को बहन कहता था, उसे फंसाया गया'; राज कुशवाहा की मां ने और क्या-क्या कहा?

Published: Tue, 10 Jun 2025 11:34 AM (IST)

Raj Khushwaha Family Video इंदौर से मेघालय हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की मौत के मामले में पुलिस ने सोनम ...और पढ़ें

राज कुशवाहा की मां और बहन का बयान आया सामने। फोटो- जागरण
राज कुशवाहा की मां और बहन का बयान आया सामने। फोटो- जागरण

HighLights

  1. राज कुशवाहा की विधवा मां और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।
  2. मेरा बेटा कभी ऐसा काम नहीं कर सकता है: राज कुशवाहा की मां
  3. मेरा भाई बेकसूर है, उसे छोड़ दो: राज कुशवाहा की बहन

डिजिटल डेस्क, इंदौर (मध्य प्रदेश)। इंदौर से मेघालय हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की मौत के शक की सुई सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा पर घूम रही है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में राज कुशवाहा की विधवा मां और बहन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। राज का परिवार उसे बेगुनाह बता रहा है।

राज कुशवाहा का परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। कोरोना काल के दौरान राज के पिता की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी राज के कंधों पर आ गई। राज कुशवाहा इंदौर में सोनम के भाई की प्लाईवुड की फैक्ट्री में काम करता था।

यह भी पढ़ें- सोनम रघुवंशी के बाद मेघालय पुलिस के सामने आई एक और 'मर्डर मिस्ट्री', क्या है नम्रता बोरा के एक्सीडेंट का सच?

फूट-फूट कर रोई राज की मां

राज कुशवाहा की मां का कहना है, "मेरा बेटा कभी ऐसा काम नहीं कर सकता है। तीन दिन से मेरा बच्चा गया है, तब से हमने पानी तक नहीं पिया है। मेरी छोटी बेटी गिरकर बेहोश हो जा रही है। मेरा बेटा बहुत जिम्मेदार था। उसके अलावा हमारे आगे-पीछे और कोई नहीं है।"

सोनम के साथ अफेयर पर राज की मां ने कहा-

वो सोनम के भाई की फैक्ट्री में काम करता था। सोनम भी वहां काम करती थी। काम के दौरान तो बात करनी ही पड़ती है। मेरे बेटे को झूठ फंसा दिया गया है। मैं सरकार से प्रार्थना करती हूं कि मेरे बेटे को निर्दोष साबित कर दो वो ऐसा नहीं कर सकता है।

बहन ने की रिहाई की मांग

राज कुशवाहा कि बहन ने भी भाई को निर्दोष बताया है। राज की बहन का कहना है, "विक्की और राज दोनों मेरे भाई हैं और वो दोनों ऐसा कभी नहीं कर सकते। दोनों बेकसूर हैं। आप ऑफिस वालों से पूछों न कि वो रोज गोदाम पर जाते थे। मेरे भाई को फंसाया जा रहा है।"

मंदिर जाने के लिए पहने थे नए कपड़े: राज की बहन

राज की बहन ने बताया, "परसों (8 जून) लगभग 6 बजे राज भाई घर पर आए थे। उन्होंने नहा-धोकर नए कपड़े पहने और नए जूते पहने। मम्मी के पूछने पर उन्होंने बताया कि मंदिर जा रहा हूं। रात को जब मम्मी ने उसको फोन किया तो उसने कहा बहुत रात हो गई थी इसलिए मंदिर नहीं गया। पुलिस यहां नहीं आई। पुलिस ने शायद राज को विक्की के घर से गिरफ्तार किया।"

यह भी पढ़ें- '20 लाख रुपये दूंगी, मारना तो पड़ेगा...',सोनम रघुवंशी पर सुपारी किलर्स का बड़ा खुलासा; ऑनलाइन मंगवाई थी कुल्हाड़ी