Move to Jagran APP

उत्तर भारत में आज बारिश के आसार, चल सकती हैं तेज हवाएं

उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी से मंगलवार को लोगों को राहत मिल सकती है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 05 Jun 2018 08:09 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jun 2018 08:24 AM (IST)
उत्तर भारत में आज बारिश के आसार, चल सकती हैं तेज हवाएं
उत्तर भारत में आज बारिश के आसार, चल सकती हैं तेज हवाएं

नई दिल्ली(जेएनएन)। उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी से मंगलवार को लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने उप्र, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजधानी दिल्ली में तेज धूल भरी हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान राहत भरा है लेकिन लोगों को अपने जान-माल को लेकर सतर्क रहना होगा।

loksabha election banner

उप्र में लू के थपेड़ों और उमस ने किया बेहाल
चार दिन पूर्व लगातार दो दिन आंधी के बाद हुई बारिश से मिली राहत हालांकि रविवार को ही काफूर हो गई थी। सोमवार को लू के थपेड़े और सूरज की तेज किरणें झुलसाती रहीं। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के साथ महोबा प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रहा।

जम्मू कश्मीर में भी गर्मी से राहत नहीं
जम्मू-कश्मीर में बढ़ती गर्मी से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने के साथ गर्म हवाओं का प्रभाव रहेगा। कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज कड़क ही रहेगा। जम्मू में रविवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री ज्यादा पहुंचकर 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राजस्थान में गर्मी के तेवर बरकरार
राजस्थान में गर्मी का तेवर बरकरार है। राज्य के कई जिलों में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। हालत यह हो गई है कि कूलर और एसी भी फेल हो रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते लोग दिन में घरों कैद होने को मजबूर हो गए हैं। सोमवार को बाड़मेर का अधिकतम तापमान 48, जैसलमेर का 48.3 व जोधपुर का 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पश्चिम बंगाल में छिटपुट बारिश
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत कई जिलों में मानसून पूर्व की छिटपुट बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन-चार दिनों में बंगाल में मानसून के पहुंचने का अनुमान है। इस बीच सोमवार को सुबह से ही कोलकाता समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। छिटपुट बारिश भी हो रही थी।

झारखंड में वज्रपात, चार की मौत
झारखंड की राजधानी रांची समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में रविवार रात व सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हुई। वहीं इस दौरान हुए वज्रपात से दुमका जिले में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री गढ़वा में दर्ज किया गया। वहीं दूसरे नंबर पर डालटनगंज का तापमान 40 डिग्री रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.