विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: कर्नाटक में भारी बारिश, सड़क पर पानी भरने से ट्रैफिक बाधित

By Monika MinalEdited By:
Published: Fri, 05 Nov 2021 01:32 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 05 Nov 2021 06:29 AM (GMT+05:30)

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण यहां के कई हिस्सों में पानी भर गया है जिसके कारण ...और पढ़ें

कर्नाटक में भारी बारिश, सड़क पर पानी भरने से ट्रैफिक बाधित
कर्नाटक में भारी बारिश, सड़क पर पानी भरने से ट्रैफिक बाधित

 बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) में गुरुवार को भारी बारिश के कारण यहां के कई हिस्सों में पानी भर गया है जिसके कारण यहां की ट्रैफिक बाधित हो गई है। एएनआइ ने बेंगलुरु के शांति नगर, उर्वशी थियेटर और लालबाग में बारिश के कारण जलजमाव का वीडियो जारी किया है। 

देश में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। उत्तर भारत जहां अब ठंड की आगोश में समा रहा है वहीं दक्षिण भारत में उत्तर पूर्व मानसून के कारण जमकर बारिश हो रही है। दरअसल उत्तर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिससे हरियाणा- पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों के तापमान में गिरावट हुई है। लोगों को हल्की-हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। लेकिन देेश दक्षिणी हिस्से जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में बारिश होने से तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

मौसम विभाग ने कहा है कि इस वक्त पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय होने के कारण तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बारिश का दौर जारी है। तमिलनाडु के कई जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  केरल और तटीय कर्नाटक में भी मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश होने की आशंका है और इस वजह से यहां पर लोगों सचेत रहने के लिए कहा गया है। इस बारिश का असर अन्य राज्यों पर भी पड़ेगा इसलिए महाराष्ट्र, गोवा, बंगाल और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बरसात हो सकती है।

कर्नाटक सरकार से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल की कीमतों में 13.30 रुपये की कमी की गई अब यह 113.93 रुपये से घटकर 100.63 रुपये हो गई है। वहीं डीजल की कीमतों में 19.47 रुपये की कमी की गई है जिसके बाद यह 104.50 रुपये से कम होकर 85.03 रुपये हो गई गई। राज्य सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 261 नए मामले सामने आए।