विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Today: मुंबई में बारिश से मचा हाहाकार, दिल्ली-UP में भी बदला मौसम; अगले कुछ दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल

Published: Thu, 26 Sep 2024 10:29 AM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2024 10:33 AM (IST)

Weather Today भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव प्रणाली के कारण आंध्र ...और पढ़ें

Rain In Mumbai: मुंबई समेत कई राज्यों में हो रही झमाझम बारिश।(फोटो सोर्स: जागरण)
Rain In Mumbai: मुंबई समेत कई राज्यों में हो रही झमाझम बारिश।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. मुंबई के सभी स्कूल कालेज गुरुवार को बंद रहेंगे।
  2. 26 से लेकर 28 सितंबर तक कई राज्यों में बारिश की उम्मीद।

डिजिटल नई दिल्ली। Weather Today।  दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना है। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Weather Updates) के अनुसार, पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव प्रणाली के कारण आंध्र और दक्षिण ओडिशा के तटों से उत्तर-पश्चिमी खाड़ी में भारी बारिश (Rain In Delhi) और आंधी आने की संभावना है। वहीं, आईएमडी ने जानकारी दी कि आज (26 सितंबर) महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, पश्चिम बंगाल को बारिश की संभावना है।

कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट

वहीं, बात करें उत्तर भारत की तो 26 से लेकर 28 सितंबर तक उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों  में आज हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।

बारिश ने मुंबईवासियों का जीना किया बेहाल

बता दें कि मुंबई में बुधवार की शाम अचानक शुरू हुई तेज वर्षा से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इसके चलते जगह-जगह जलभराव एवं ट्रैफिक जाम हो गया। शाम को शुरू हुई वर्षा से अपने कार्यालय से घर लौट रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आज मुंबई, ठाणे, रायगढ़ एवं रत्नागिरि जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश की वजह से गुरुवार को मुंबई के सभी स्कूल कॉलेज गुरुवार को बंद रहेंगे। मुंबई आने वाली कम से कम 14 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा।

पहाड़ी राज्यों में भी हो रही झमाझम बारिश

वहीं पहाड़ी इलाकों पर भी बुधवार से झमाझम बारिश हो रही है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में थल-सातशिलिंग राजमार्ग का 50-60 मीटर हिस्सा नागीमल मंदिर के पास रामगंगा नदी में समा गया।

यह भी पढ़ें: Himachal News: पांवटा साहिब में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात, फसलों को भारी नुकसान; सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी

यह भी पढ़ें: Weather: मुंबई में भारी बारिश का कहर, जलभराव और ट्रैफिक जाम से फजीहत, कई उड़ानें प्रभावित, हिमाचल और बिहार में भी अलर्ट