विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमाल हो गया, ऐसा भी कर सकती है भारतीय रेलवे

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Wed, 17 Dec 2014 01:19 PM (IST)Updated: Wed, 17 Dec 2014 02:05 PM (IST)

भारतीय रेल इस तरह से आगे बढ़कर किसी की सहायता करे, विश्वास तो नहीं होता लेकिन यह सच है। मंगलवार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय रेल इस तरह से आगे बढ़कर किसी की सहायता करे, विश्वास तो नहीं होता लेकिन यह सच है। मंगलवार को स्पाइस जेट की दो उड़ानें रद हो गई। इससे इन उड़ानों से चेन्नई जाने वाली 45 छात्राएं मुश्किल में फंस गईं। इसके बाद भारतीय रेल ने आगे आकर इन छात्राओं की सहायता की।

उनके लिए पहले ठहरने की व्यवस्था की गई। इसके तहत इन्हें नई दिल्ली स्टेशन पर ही पांच कमरे उपलब्ध कराए गए और दो कमरे पास के जिंजर होटल में । इसके बाद आज चेन्नई जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस में इन छात्राओं को भेजने के लिए एक एक्सट्रा एसी थ्री टायर बोगी अटैच की गई। इस ट्रेन में इन 45 छात्राओं के लिए कंफर्म टिकट की व्यवस्था कर इन्हें रवाना किया गया।

पढ़ेंः अब चलती ट्रेन में भी काटे जा सकेंगे टिकट

पढ़ेंः 100 महिला डिब्बों में जल्द लगेंगे सीसीटीवी कैमरे