Move to Jagran APP

57 वर्षों में 2017-18 में सबसे अच्छा रहा रेलवे सुरक्षा रिकॉर्ड

पिछले साल 104 ट्रेन दुर्घटनाओं के मुकाबले 30 मार्च तक 73 ट्रेन दुर्घटनाएं हुईं। यह आंकड़ा 57 वर्षों में सबसे कम है।

By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 14 Apr 2018 06:56 PM (IST)Updated: Sat, 14 Apr 2018 06:56 PM (IST)
57 वर्षों में 2017-18 में सबसे अच्छा रहा रेलवे सुरक्षा रिकॉर्ड
57 वर्षों में 2017-18 में सबसे अच्छा रहा रेलवे सुरक्षा रिकॉर्ड

नई दिल्ली, प्रेट्र। रेलवे में सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों का असर सामने आ रहा है। करीब पांच दशकों में 2017-2018 में सुरक्षा का रिकॉर्ड सबसे अच्छा रहा। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 104 ट्रेन दुर्घटनाओं के मुकाबले 30 मार्च तक 73 ट्रेन दुर्घटनाएं हुईं। यह आंकड़ा 57 वर्षों में सबसे कम है।

loksabha election banner

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस सुधार का मुख्य कारण ट्रैक का नवीकरण है। 2017-18 में 4,405 किमी पुराने रेल ट्रैक का नवीकरण किया गया। यह अब तक का सबसे अधिक है और इसने उस साल के लिए निर्धारित 4,400 किमी के लक्ष्य को पार किया। इससे पहले 2004-2005 में सबसे ज्यादा 4,175 किमी ट्रैक नवीकरण किया गया था। तब रेलवे को पुनरुद्धार योजना के लिए 17,000 करोड़ रुपये की राशि दी गई थी।

वित्त वर्ष 2017-18 में ट्रेनों ने अब तक की सबसे लंबी दूरी तय की। 1960-61 में सभी ट्रेनों ने मिलकर 38.81 करोड़ ट्रेन किमी दूरी तय की थी जबकि इस वित्त वर्ष में 117.07 करोड़ ट्रेन किमी दूरी तय की। उल्लेखनीय है कि 2017-18 में पिछले पांच वर्षों की तुलना में अतिरिक्त 7.4 करोड़ ट्रेन किमी की दूरी तय करने के बावजूद ट्रेन दुर्घटनाएं अब तक सबसे कम रहीं। जहां तक दुर्घटनाओं की बात है, 1960-61 में 2131, 1970-71 में 840, 1980-81 में 1013, 1990-91 में 532 और 2010-11 में 141 ट्रेन दुर्घटनाएं हुईं। ट्रेन दुर्घटनाओं में घायल या मरने वालों की संख्या में भी कमी आई है। 2016-17 में ट्रेन दुर्घटनाओं में 607 लोग घायल हुए या मारे गए, जबकि 2017-18 में यह संख्या 254 रही। 2016-17 में पटरी से उतरने के 78 मामले हुए, जबिक 2017-18 में यह 54 रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.