विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेशनल हेराल्ड केस पर संसद में हंगामा, राहुल नेे बताया बदले की राजनीति

By Sachin MishraEdited By:
Published: Tue, 08 Dec 2015 09:42 AM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2015 03:59 PM (IST)

नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत में आज सुनवाई टल गयी लेकिन संसद के दोनों सदनों में उसकी गूंज सुनाई दी। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत में आज सुनवाई टल गयी लेकिन संसद के दोनों सदनों में उसकी गूंज सुनाई दी। कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा किया जिसके बाद लोकसभा अौर राज्यसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि नेशनल हेराल्ड केस पूरी तरह से बदले की राजनीति है। राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से केंद्र सरकार काम कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि कल जब वो संसद की कार्यवाही में शामिल होंगे तो बदले की राजनीति के मुद्दे को जोरशोर से उठाएंगे।

याचिकाकर्ता और भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार करना बंद कर दें वो उनको निशाना नहीं बनाएंगे।वहीं पीएमओ में राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह ने कहा कि जो लोग चुन कर आए हैं आज वो न्यायपालिका की कार्यकुशलता पर सवाल उठा रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सीबीआई को पिजरे में बंद तोता कहा जाता था लेकिन इस सरकार ने तोता (सीबीआई) को बंधक बना लिया है।वहीं संसद की कार्यवाही में अड़चन पैदा करने के लिए कानून मंत्री सदानंद गौड़ा ने कांग्रेस को जिम्मेदार बताया और कहा कि कांग्रेस का आचरण लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि केंद्र सरकार भाजपा और अपने समर्थकों के लिए अलग नियम बनाती है वहीं विपक्षी दलों कांग्रेस,सपा ,बसपा और टीएमसी के लिए अलग नियम बनाती है। हम दोनों सदनों में केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ विरोध कर रहे हैं, लोकतंत्र खतरे में है। केंद्र सरकार भ्रष्टाचार के मामले में हिमाचल के सीएम के खिलाफ कार्रवाई करती है दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोलती है लेकिन अपने मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई पर चुप्पी साध लेती है।

कांग्रेस के आनंद शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं, लेकिन भाजपा और पीएम मोदी के लिए वो कानून से ऊपर हैं। भाजपा की डर्टी ट्रिक डिपार्टमेंट ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

पढ़ेंः हद पार करती नकारात्मकता

संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार संविधान के तहत काम कर रही है किसी को डरने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आखिर क्या हो गया है कि वो सदन को नहीं चलने दे रही है। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि नेशनल हेराल्ड का मामला अदालत में है सरकार का इस मुद्दे से लेना देना नहीं है। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कौन गुनहगार है या पाक साफ इसका फैसला अदालत को करना है। कांग्रेस इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है। भाजपा की निर्मला सीतारमण ने कहा कि सोनिया जी के बयान पर आश्चर्य होता है उनका बयान पूरी तरह से गलत है, कोर्ट में चल रहे मामलों को फैसला मीडिया के हाथ में नहीं है।