विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दिल्ली को जेल में क्यों बदल दिया', राहुल गांधी का सरकार पर निशाना

Published: Mon, 12 Oct 2026 12:35 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2026 12:47 PM (IST)

राहुल गांधी ने दिल्ली को 'जेल' में बदलने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। इंडी गठबंधन ...और पढ़ें

HighLights

  1. इंडी गठबंधन नेता आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे।

  2. राहुल गांधी ने दिल्ली को 'जेल' में बदलने का आरोप लगाया।

  3. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी सोमवार को इंडी गठबंधन के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। यह मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निकाला जाना है। इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

राहुल गांधी ने कहा, 'दिल्ली में कई दिनों से वोटों की चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है, सवाल यह है कि दिल्ली को जेल में क्यों बदल दिया गया है? लोगों को शहर में आने से रोका जा रहा है, ट्रेनों और बसों में रोका जा रहा है, सब जगह पुलिस है और दिल्ली को एक किले में बदल दिया गया है।'

सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही

राहुल गांधी ने आगे कहा, 'हम चाहते हैं कि सड़कों पर 20,000 से 30,000 पुलिसकर्मी तैनात हों। सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है, क्योंकि हम देश को दिखाना चाहते हैं कि पीएम मोदी ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा पक्की करना चाहते हैं... उन्हें जितनी ज़्यादा सुरक्षा मिलेगी, हम आखिरकार उनके कंट्रोलर तक उतनी ही आसानी से पहुंच पाएंगे।

हमें ऐसी खबरें मिल रही हैं कि पुलिसकर्मी परेशान हैं क्योंकि उन्हें युवाओं को पीटने का आदेश दिया जा रहा है, जबकि RSS सदस्यों को खुली छूट देने के निर्देश दिए जा रहे हैं।'

ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं?

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हम वही सवाल उठा रहे हैं जो दो चुनाव आयुक्तों ने पूछा था, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं? ज्ञानेश कुमार, आपकी नींद उड़ गई है, हम आपको बख्शेंगे नहीं... हमें आपके अतीत और आपके भ्रष्टाचार के बारे में पता है, और हम इंतजार कर रहे हैं।'

आज सुप्रीम कोर्ट में दायर करेंगे याचिका

राहुल गांधी ने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष और मैंने CJI को पत्र लिखकर भारतीय लोकतंत्र की हत्या और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर अपनी गहरी चिंता जताई। CJI ने हमें जवाब दिया और याचिका दायर करने का निर्देश दिया... आज, INDIA गठबंधन के नेता और मैं साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और यह याचिका दायर करेंगे।'

हम जो कर रहे हैं वह सही है...

राहूल गांधी ने कहा कि 50% पुलिसकर्मी हमसे कह रहे हैं कि हम जो कर रहे हैं वह सही है और हमें इसे जारी रखना चाहिए। पुलिस, ITBP, CRPF और भारत की जनता एक तरफ है, और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजीत डोभाल, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के 4-5 सदस्य हैं जो 'वोट चोरी' और देश को हाईजैक करने में मदद कर रहे हैं। हम इस अंतर को बढ़ा रहे हैं।