‘किसी पार्टी ने बैठक के लिए समय नहीं मांगा', चुनाव आयोग का बड़ा दावा
INDI गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची से नाम हटाने के विरोध में प्रदर्शन कर ...और पढ़ें
-1791296589326_m.webp)
चुनाव आयोग ने किसी भी राजनीतिक दल से बैठक के अनुरोध को नकारा।
HighLights
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा INDI गठबंधन।
चुनाव आयोग ने किसी भी राजनीतिक दल से बैठक के अनुरोध को नकारा।
राहुल गांधी ने कहा, मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। INDI गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और चुनाव आयुक्त से मिलने तक प्रदर्शन जारी रखने का दावा कर रहा है, लेकिन इसी बीच चुनाव आयोग की ओर से एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है।
चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा कि उसे किसी भी राजनीतिक दल की ओर से अधिकारियों के साथ बैठक करने का अनुरोध नहीं मिला है।
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक जब चुनाव आयोग से पूछा गया कि क्या INDI गठबंधन के नेताओं ने बैठक का अनुरोध किया है, तो आयोग के अधिकारियों ने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि उनसे किसी भी पार्टी ने बैठक के लिए कोई समय नहीं मांगा है।
विपक्ष का प्रदर्शन क्यों?
विपक्ष का ये प्रदर्शन SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ INDI गठबंधन के व्यापक अभियान का हिस्सा था। विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग पर पात्र मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का आरोप लगाया है और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।
INDI गठबंधन ने मौजूदा SIR प्रक्रिया को रद्द करने और मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए गए नामों को बहाल करने की भी मांग की है।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का ‘धप्पा’ प्लान, पुलिस को चकमा देकर बदला रास्ता; VIDEO हुआ वायरल
