विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raghuram Rajan On Rahul Gandhi: पप्पू नहीं, राहुल गांधी स्मार्ट और जिज्ञासु व्यक्ति हैं: रघुराम राजन

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Thu, 19 Jan 2023 08:59 AM (IST)

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तारीफ की है। रघुराम ने कहा कि राहुल ...और पढ़ें

Raghuram Rajan On Rahul Gandhi: "पप्पू नहीं, राहुल गांधी स्मार्ट और जिज्ञासु व्यक्ति हैं"
Raghuram Rajan On Rahul Gandhi: "पप्पू नहीं, राहुल गांधी स्मार्ट और जिज्ञासु व्यक्ति हैं"

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की खुलकर तारीफ की है। रघुराम राजन ने कहा कि राहुल पप्पू नहीं, वो स्मार्ट नेता हैं। राजन ने उनकी खराब छवि को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। रघुराम बीते महीने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।

किसी तरह से पप्पू नहीं राहुल गांधी: Raghuram Rajan

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में रघुराम राजन ने कहा, "मुझे लगता है कि छवि दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने कई मौकों पर उनके साथ बातचीत करते हुए करीब एक दशक बिताया है। राहुल गांधी किसी भी तरह से पप्पू नहीं है। वह एक स्मार्ट, युवा, जिज्ञासु व्यक्ति है।"

राहुल गांधी सक्षम व्यक्ति

रघुराम ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि आपको अपनी प्राथमिकताएं पता होनी चाहिए। जोखिम और उनका मूल्यांकन करने के लिए अच्छी समझ होना जरूरी है। राहुल गांधी ऐसा करने में पूरी तरह सक्षम हैं।" रघुराम ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद कहा था कि साल 2023 भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ-साथ बाकी दुनिया के लिए भी कठिन होगा। उन्होंने कहा था देश विकास के लिए आवश्यक सुधार उत्पन्न करने में विफल रहा।

निम्न मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर बनें नीति

रघुराम ने कहा कि देश में निम्न मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई जानी चाहिए। कोरोना महामारी के चलते ये वर्ग सबसे ज्यादा पीड़ित है।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली-एनसीआर में हर साल 0.2 मीटर घटता भूजल स्तर बना खतरा, यहां 80% इमारतें बड़े भूकंप झेलने में सक्षम नहीं

Fact Check: 2019 में नेपाल के लुकला एयरपोर्ट पर हादसे की तस्वीर को पोखरा प्लेन क्रैश से जोड़कर किया जा रहा शेयर