विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूरा सचः राहुल गांधी की वायरल फोटो की जानिए हकीकत

By Gaurav TiwariEdited By:
Published: Sat, 04 Aug 2018 05:35 PM (IST)

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने सेलफोन में बिकिनी पहनी एक महिला की तस्वीर देखते हुए देखा सकता है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जेएनएन। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने सेलफोन में बिकिनी पहनी एक महिला की तस्वीर देखते हुए देखा सकता है। इस तस्वीर को ‘योगी सरकार’ नामक एक फेसबुक पेज द्वारा पोस्ट किया गया था। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल करने में ‘योगी सरकार’ नाम का एक फेसबुक पेज शामिल था। 30 जुलाई 2018 को ट्वीट की गई इस फोटो को ग्यारह हजार से अधिक बार शेयर किया गया।

यह फोटो ट्विटर और गूगल प्लस जैसी अन्य साइटों पर भी व्यापक रूप से शेयर की गई। इस फोटो में राहुल गांधी के आसपास अन्य लोगों को भी देखा जा सकता है।
हालांकि तस्वीर को करीब से देखने से पता चलता है कि कांग्रेस अध्यक्ष के बाएं हाथ का अंगूठा भी गायब है। हमें शक हुआ कि तस्वीर फोटोशॉप की गई है। हमने तस्वीर की तहकीकात करनी शुरू की।

तस्वीर की जांच
तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया गया तो पता चला कि यह फोटो Getty Images (फोटो एजेंसी) की है। Getty Images ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 11 नवंबर 2016 को नई दिल्ली में नोटबंदी के दौरान 1000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए बैंक के बाहर खड़े हैं। 

इससे साबित होता है कि सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की सेलफोन में महिला की तस्वीर देखने की वायरल तस्वीर फर्जी है और उसे फोटोशॉप किया गया है। यह तस्वीर हमारी जांच में फेक (भ्रामक) पाई गई है।

देश का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला अखबार दैनिक जागरण फेक न्यूज के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा और आपके सामने हर खबर की पूरी असलियत उजागर करेगा।

पूरा सच जानें...सब को बताएं
सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी भी ऐसी किसी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज, और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। ईमेल कर सकते हैं। वाट्सऐप्प के माध्यम से सूचना दे सकते है।